14 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

14 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 14 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

सरकारी सुविधाओं के लिए ग्रीनकार्ड नहीं –

हाल ही में अमेरिका ने सरकारी सुविधाओं की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए ग्रीनकार्ड देने से इनकार कर दिया है। ट्रंप सरकार ने अवैध रूप से आवागमन को रोकने के उद्देश्य ने यह नियम बनाया है। यह नियम 15 अक्टूबर से लागू होगा।

ग्रीनकार्ड क्या है-

ग्रीन कार्ड किसी व्यक्ति को अमेरिका में स्थाई रूप ने रहने व काम करने की अनुमति प्रदान करता है।

सरकार ने लांच किया स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 औऱ स्वच्छ नगर ऐप –

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने 5 वें वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की शुरुवात की है। इसका शुभारंभ आवास औऱ शहरी मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने किया। इस सर्वेक्षण के कुछ मानक तय किए गए हैं। जैसे- अलग अलग कचरा जमा करना, गंदे पानी की सफाई औऱ उसे पुनः प्रयोग करना, ठोस कचरा आधारित प्रदूषण कम करना, टेक्नॉलाजी आधारित निगरानी को जोड़ना इत्यादि।

चंद्रयान-2 ने किया चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश –

आज 14 अगस्त को मिशन चंद्रयान-2 ने पृथ्वी की कक्षा को पार कर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चंद्रयान-2 सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

अब 24 घंटे मिलेगी फंड ट्रांसफर की सुविधा –

नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के तहत अब 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा का लाभ उठाने को मिला करेगा। इसकी शुरुवात दिसंबर 2019 से होगा। भारतीय रिजर्व बैॆक से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। वर्तमान में यह सुविधा सुबह 08 बजे से शाम 07 बजे तक मिल रही है।

भारत ने जीती शारीरिक दिव्यांगता विश्व श्रृंखला टी-20

भारत ने मेजबान इग्लैंड को फाइनल में 36 रन से हराकर यह श्रृंखला अपने नाम कर ली है। इस टीम के कोच मुबंई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?