13 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

13 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 13 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

परवेज मुशर्रफ की फाँसी की सजा रद्द –

लाहौर उच्च न्यायालय ने परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाने वाली विशेष अदालत को असंवैधानिक करार देते हुए उनकी मौत की सजा को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पर देशद्रोह का मुकदमा कानून के अनुसार नहीं चलाया गया। दरअसल परवेज मुशर्रफ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर विशेष अदालत के गठन पर सवाल किए थे।

चीन ने शुरु किया विश्व का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप –

हाल ही में चीन ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप को लांच किया है। इसे चीन में स्काई आई के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में ही पूरा किया जा चुका है तब से इसमें टेस्ट चल रहे थे। अब जाकर इसे शुरु करने की अनुमति प्राप्त हुई। चीन ने इसे अंतिरक्ष से संबंधित खोजों के लिए शुरु किया है। इसे चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत गुइझोऊ के एक पहाड़ पर बनाया गया है।

ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनाव –

ताइवान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में साई इंग वेन को जीत हासिल हुई है। इनकी जीत पर अमेरिका द्वारा बधाई दिए जाने पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने कहा कि अमेरिका या किसी अन्य देश द्वारा साई इंग वेन को बधाई देना ‘एक चीन सिद्धांत’ का खुला उल्लंघन है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?