17 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

17 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 17 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारत व डेनमार्क के बीच समझौता –

भारत व डेनमार्क के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर यह समझौता हुआ है। इस योजना में पवन ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पृथ्वी जैसे पहले गृह की खोज –

NASA ने हमारे सौर मण्डल के बाहर पृथ्वी जैसे एक गृह की खोज की है। यह गृह पृथ्वी के आकार का है। यह हमारे तारे से 53 प्रकाशवर्ष की दूरी पर अवस्थित एक तारे का गृह है। परन्तु इस गृह पर जीवन के आसार नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह गृह अपने तारे की वेहद करीब से परिक्रमा कर रहा है।

भारत और बोलीबिया के बीच करार –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय चिकित्सा की परंपरागत पद्यति और होम्योपैथी के क्षेत्र में बोलीबिया के साथ एक समझौता किया है। दोनो देशों के बीच यह समझौता खनिज संसाधनों और भू-विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए हुआ है।

TIME की विश्व के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची –

टाइम द्वारा जारी 100 लोगों की इस लिस्ट में 3 भारतीयों को जगह दी गयी है। ये तीन लोग है – मुकेश अम्बानी, अरुंधति काटजू, मेनका गुरुस्वामी हैं।

पैरों से हवाई जहाज उड़ाने वाली पहली महिला पायलेट का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल –

34 वर्ष की जेसिका कॉक्स पहली महिला पायलेट हैं जिनके हाथ नहीं हैं और वे पैरों से प्लेन उड़ाती है। पायलेट के साथ ही वे एक बेहतरीन स्कूबा डाइवर, तैराक और घुड़सवार भी हैं। विश्व की बिना हाथों वाली पहली महिला पायलेट के रूप में इनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है।

ईरान ने US आर्मी को आतंकी घोषित किया –

अमेरिका द्वारा ईरान के विरुद्ध की गयी क्रिया की यह प्रतिक्रिया है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर को आतंकी घोषित किया था। तब से ही ईरान भी ऐसा ही कुछ करने का सोच रहा था। इसके बाद ईरानी संसद ने भी अमेरिकी सेना सेन्ट्रल कमांड को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी –

रिश्वत लेने के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची थी। तभी एलन गार्सिया ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाय जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विसाकरा ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। गार्सिया 1985 से 90 तक और उसके बाद 2006 से 11 तक पेरू के राष्ट्रपति रहे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?