18 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

18 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 18 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण की वोटिंग आज –

2019 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान आज होने हैं। आज लोकसभा की 95 सीटों के लिए 12 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान कराने की घोषणा की थी। परन्तु बाद में तमिलनाडु की बेल्लोर सीट का चुनाव रद्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त त्रिपुरा की सीट पर अब 23 अप्रैल को मतदान होगा।

नेपाल ने अपना पहला सैटेलाइट लांच किया –

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने कल दोपहर 2:31 बजे देश का पहला उपग्रह नेपालीसैट-1 लांच किया। नेपाल ने ये उपग्रह अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के वर्जीनिया स्थित सेंटर से लांच किया। इस सैटेलाइट को नेपाल के हरिराम श्रेष्ठ और आभाष मस्की द्वारा जापान की सहायता से विकसित किया गया है।

विश्व का सबसे बड़ा इनडोर वाटरफॉल –

सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर विश्व के सबसे बड़े इनडोर वाटरफॉल का उद्घाटन किया गया है। इसकी कुल ऊंचाई 130 फ़ीट है।

टाइटन पर मेथेन की छोटी व गहरी झीलों का अस्तित्व –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर मेथेन की छोटी व गहरी झीलों के होने के साक्ष्य पाए हैं। नासा ने ये साक्ष्य अपने अंतरिक्ष यान कैसिनी की मदद से जुटाए हैं। इस खबर को विज्ञान क्षेत्र से संबंधित पत्रिका नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित किया गया है।

पकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर का इस्तीफ़ा –

अपनी  नीतियों को लेकर आलोचना का शिकार हुए असद उमर ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

EVM की जगह वैलेट पेपर की ओर लौटा देश –

इंडोनेशिया में लंबे समय से EVM को लेकर विवाद चल रहा था। इस बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक पार्टियों में आम सहमति न बन पाने के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद यहाँ EVM को हटाकर वैलेट पेपर से चुनाव कराये गए।

क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन –

30 मई से शुरू होने जा रहे वन डे क्रिकेट विश्वकप के लिए BCCI ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे। इस बार टीम इंडिया में शामिल 15 खिलाड़ी निम्नलिखित हैं। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, बुमराह, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?