19 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक – 2019

रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स द्वारा आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है जो  पिछड़ा हुआ है। पिछले वर्ष 2018 में भारत को 138वां स्थान प्राप्त हुआ था।

आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मानसिक रोगी को फांसी नहीं दी जा सकती –

जस्टिस एनवी रमन और तीन जजों वाली बेंच ने यह ऐतिहासिक फैसला दिया।

भारत और विएतनाम की नौसेना का संयुक्त अभ्यास संपन्न –

इस बार भारतीय नौसेना और विएतनाम पीपुल्स नौसेना का संयुक्त सैन्याभ्यास 13 से 16 अप्रैल के बीच संपन्न हुआ। दोनों देशों के बीच होने वाले सैन्य अभ्यास का यह दूसरा संस्करण था। इस बार यह कैमरन की खाड़ी में संपन्न हुआ।

ब्रिटेन की रॉयल सोसाइटी में शामिल भारतीय महिला वैज्ञानिक –

रॉयल सोसाइटी में शामिल होने वाली भारतीय मूल की महिला वैज्ञानिक गगनदीप पहली भारतीय महिला बनी हैं। गगनदीप फरीदाबाद (हरियाणा) की रहने वाली हैं।

LOC के जरिये पाकिस्तान से व्यापार बंद –

केलिफोर्निया के बादाम का भारत में व्यापार LOC (पाकिस्तान) के जरिये किया जाता है। रक्षा सूत्रों की मानें तो इसके मुनाफे का प्रयोग पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में कर रहा है। यही नहीं बल्कि बादामों की इतनी बड़ी खेंप के जरिये हथियारों, नशीले पदार्थों और मुद्रा की भी तस्करी की जाती है। इसी को मध्य नजर रखते हुए भारत ने यह अहम् फैसला लिया है।

कोलंबिया के एक गाँव में दबा है 680 टन सोना –

कोलंबिया के काजामारका गाँव में इतनी बड़ी मात्रा में सोना दबा है कि हर व्यक्ति को करोड़पति बना सकता है। यह दक्षिण अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा स्वर्ण भण्डार है। इस खदान को नाम दिया गया है “ला कोलोसा”। परन्तु इसके खनन के लिए हुए जनमत संग्रह में गाँव वालों ने इसके खनन का विरोध किया है। 19000 की आवादी वाले इस गाँव में मात्र 79 लोगों ने ही इसके खनन के पक्ष में वोट दिया।

उत्तर कोरिया ने टैक्टिक गाइडेड हथियार का किया परीक्षण –

अपनी परमाणु शक्ति के विकास से दुनिया को चिंतित करने वाले नार्थ कोरिया ने एक बार फिर एक हथियार का परीक्षण किया है। यह परीक्षण वहां के तानाशाह किम जोंग उन की उपस्थिति में हुआ। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने इसकी जानकारी दी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?