20 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

20 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 20 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

वीर चक्र –

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान का नाम वीर चक्र के लिए भेजा गया है। वीर चक्र भारतीय सेना में दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। ध्यातव्य है कुछ समय पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान ने मिग-21 से पाकिस्तानी विमान F-16 को मार गिराया था। इसके बाद वे पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके बाद उनकी भारत बापसी हुयी थी।

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील –

डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद एलिजाबेथ बॉरेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाये जाने की अपील की है।

अबू धाबी में हुआ पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास –

अबूधाबी में हुए इस शिल्यान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान के गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जायेगा। इस मंदिर की नक्काशी का जिम्मा भी भारतीय कारीगरों को दिया गया। इस मंदिर के अंदर हॉल, लाइब्रेरी और गैलरी के साथ जिम भी होगा।

जयदीप सरकार दo अफ्रीका में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त –

भारत सरकार ने जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में ये भूटान में भारत के उच्चायुक्त के पद पर तैनात हैं।

संयुक्त नौसेना अभ्यास “वरुण-19”

भारत और फ़्रांस की सेना के मध्य वरुण-2019 उच्च स्तरीय संयुक्त नौसेना अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस बार इसका आयोजन अरब सागर में किया जायेगा। इसमें भारतीय नौसेना का मिग 29 K लड़ाकू विमान और आईएनएस विक्रमादित्य भाग लेंगे। वहीं फ़्रांस की ओर से राफेल-M नैवेल जेट्स और एयरक्राफ्ट कॅरियर FNS चार्ल्स डी गॉल भाग लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?