21 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

21 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 21 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

जीनोम का अनुक्रमण करने की परियोजना CSIR ने की तैयार –

इस परियोजना के तहत एक हजार ग्रामीण युवाओं का जीनोम एकत्रित किया जायेगा। इसके बाद स्वदेशी जेनेटिक मैपिंग के माध्यम से इसके जीनोम का अनुक्रमण किया जायेगा।

महाराष्ट्र में शुरू किया गया  इंटरेक्टिव बर्ड पार्क –

यह पार्क मुंबई के गोराई में शुरू किया किया गया है। 1.4 एकड़ में बना यह अपने प्रकार का पहला पक्षी विहार है। इस पार्क को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर पक्षियों के लिए अनुकूल बनाया गया है। जिससे लोग पक्षियों के बारे में अधिक जान सकें और उनके बारे में जागरूक हो सकें। इस पार्क में तैरने वाले पक्षियों के लिए विशेष तालाब भी बनाये गए हैं। यहाँ पर पक्षियों के लिए एक रसोई बनाई गयी है और एक शेफ की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही एक स्वास्थ्य केंद भी बनाया गया है।

श्रीलंका में हुआ बम धमाका –

आज ईस्टर के मौके पर  श्रीलंका में चर्च व होटलों में आठ धमाके हुए। इसके बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया। पहला बम धमाका कोलंबो के कोच्चि कड़े के नजदीक सेंट एंथनी चर्च में हुआ था। इन धमाकों मे कुल 290 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में छः भारतीय समेत कुल 33 विदेशी शामिल हैं। कर्नाटक के जेडीएस के सात नेताओं का दल श्रीलंका गया हुआ था। इनमे से दो नेताओं हनुमंतरायप्पा और रंगप्पा की भी मृत्यु हो गयी।

यूक्रेन में हुए राष्ट्रपति चुनाव –

यूक्रेन में 31 मार्च और आज 21 अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। इस बार वहां के मशहूर कॉमेडियन जेलिंस्की के राष्ट्रपति बनने की संभावना है। इन्होने एक कॉमेडी शो “सर्वेंट ऑफ़ द पीपल” से अपनी पहचान बनाई। इस शो में वह तुक्के से ही देश के राष्ट्रपति बन जाते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?