17 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

17 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 17 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ब्रू रियांग शरणार्थी संकट से निपटने हेतु समझौता –

केंद्रीय ग्रह मंत्री ने हाल ही में ब्रू रियांग शरणार्थी संकट से निपटने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही ग्रह मंत्री ने इसके लिए 600 करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की है। इसके अनुसार अब ब्रू जनजाति के लोगों को अब मिजोरम से नहीं निकाला जाएगा वे त्रिपुरा में ही बस जाएंगे। इस समस्या से निपटने के लिए पहले भी साल 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। तब उन्हें बापस भेजने की बात कही गई थी। परंतु भारी विरोध प्रदर्शन के कारण उसे लागू नहीं किया जा सका।

क्या है ब्रू रियांग शरणार्थी संकट –

ब्रू पूर्वोत्तर भारत की एक जनजाति है जिसके करीब 30 हजार लोग जातीय तनाव के कारण साल 1997 में मिजोरम से भागकर त्रिपुरा के शरणार्थी शिविरों में बस गए थे। ये लोग उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में अस्थाई रूप से बसे हुए हैं।

ब्रिटिश महारानी के क्विन काउंसल बने हरीश साल्वे –

भारत के पूर्व सॉलिसीटर जनरल व वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के क्विन काउंसल (सलाहकार) के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन्हें औपचारिक रूप से यह नियुक्ति 16 मार्च 2020 को दी जाएगी। इन्होंने साल 1999 से 2002 के बीच भारत सरकार के अधीन सॉलिसीटर जनरल के तौर पर कार्य किया। इनका जन्म 1956 में महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। साल 1980 में इन्होने वकालत की शुरुवात की थी। वकालत के साथ साथ ये संगीत का औऱ पियानो बजाने का भी शौक रखते हैं। इनकी गिनती भारत ही नहीं बल्कि विश्व के बड़े वकीलों में की जाती है। इन्होंने पिछले साल कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?