16 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

16 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 16 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अभियान ‘सक्षम’ –

ईंधन के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से देश में 16 जनवरी 2020 को सक्षम नामक अभियान की शुरुवात की गई है। इसका आयोजन केंद्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली एक संस्था पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) द्वारा किया जा रहा है।

पासपोर्ट इंडेक्स – 2020

यह इंडेक्स हेनले एण्ड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई है। इस लिस्ट में जापान का पासपोर्ट शीर्ष पर है। जापान के पासपोर्ट से विश्व के 191 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। भारत का पड़ोसी देश चीन इस सूची में 71 वें स्थान पर है। वहीं इस सूची मे भारत को 84 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

रोजगार संगी एप –

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने हाल ही में रोजगार संगी मोबाइल एप की शुरुवात की है। इसकी सहायता से राज्य के तमाम बेरोजगार लोगाों को रोजगार मिलने में सहूलियत मिलेगी। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?