18 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

18 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 18 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

बजरंग पूनिया को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार-

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। ये अब तक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इन्होंने कॉमनवेल्थ औऱ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। इन्होंने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 65 किलो ग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। यह पुरस्कार पाने वाले वे चौथे पहलवान हैं। इनसे पहले यह सम्मान सुशील कुमार, योगेश दत्त और साक्षी मलिक को दिया जा चुका है। बजरंग पूनिया को साल 2015 में अर्जुन अवार्ड से और साल 2019 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार –

यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी शुरुवात भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर की गई। राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुवात साल 1991-92 में हुई थी। इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र, एक पदक औऱ 7.5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही पुरस्कृत व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा रेलवे में मुफ्त पास की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को प्रदान किया जाता है। पहला खेल रत्न पुरस्कार शतरंज के खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को प्रदान किया गया था।

समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का निधन –

कुष्ठ रोगियों के लिए आजीवन समर्पित रहे दामोदर गणेश बापट का निधन 87 वर्ष की अवस्था में हो गया। छत्तीसगढ़ के रहने बाले बापट को साल 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इन्होनें अपने मृत्यु के बाद अपनी देह दान का संकल्प लिया था। इन्होंने असहाय औऱ मरीजों हेतु सोंठी आश्रम का निर्माण किया था। ये लगभग 9 वर्ष की अवस्था में ही आरएसएस के कार्यकर्ता बन गए।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?