18 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

18 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 18 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण –

रूस का प्रौद्योगिकी पर आधारित यह कम दूरी की एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, इसे जमीन, पानी के जहाज, पनडुब्बी औऱ विमान से भी दागा जा सकता है। 17 दिसंबर 2019 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने ओडिशा के चांदीपुरा से इसका सफल परीक्षण किया।

नागरिकता संशोधन विधेयक – 2019

संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक को 11 दिसंबर 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी थी। संसद में इसके पक्ष में 125 और विपक्ष में 105 सांसदों ने वोट किया। इसके बाद 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद यह आधिकारिक रूप से कानून बन गया। यह कानून साल 1955 के नागरिकता अधिनियम में बदलाव करने के मकसद से बनाया गया है। इसके कानून बनने के बाद देश के कई हिस्सो में इसका विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इसके विरोध की शुरुवात भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी फिर दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी औऱ इसके बाद अन्य जगहों पर भी इसका विरोध हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जामिया के 100 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में ले लिया।

क्या है नागरिकता संशोधन अधिनियम – 2019

इन कानून के तहत साल 1955 के नागरिकता अधिनियम में कुछ बदलाव किये गए हैं। इस नए कानून के तहत भारत के पड़ोसी देशों से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 तक जो लोग धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जाने के कारण अपना देश छोड़कर भारत आए, उन्हें नागरिकता देने का प्रावधान है। पुराने नियमानुसार भारत में 10 वर्ष से अधिक रहने पर नागरिकता देने का प्रावधान था। परंतु नए नियम के आधार पर इसे घटाकर पांच वर्ष से अधिक कर दिया गया है।

अभिनेता श्रीराम लागू का निधन –

मशहूर अभिनेता व रंगकर्मी श्रीराम लागू का 17 दिसंबर 2019 को पुणे में 92 वर्ष की अवस्था में देहांद हो गया। मराठी थियेटर में इन्हें 20 वीं सदी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता था। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता ये पेशे से डॉक्टर थे। इन्होंने 40 से अधिक मराठी और 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अतिरिक्त इन्होंने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। इन्हें फिल्म ‘घरौंदा’ के लिए साल 1978 के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इनका जन्म 16 नवंबर 1927 को सतारा में हुआ था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?