19 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019

साल 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा 18 दिसंबर को की जा चुकी है। इस बार विभिन्न भाषाओं के 23 लेखकों के नामों की घोषणा की गई है। इन्हें यह पुरस्कार 24 दिंसबर को दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ एक ताम्रपत्र और एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। शशि थरुर को अंग्रेजी भाषा में लिखी उनकी पुस्तक ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस’ के लिए चुना गया है। हिंदी भाषा में इस पुरस्कार के लिए नंद किशों आचार्य की ‘छीलते हुए अपने को’ को चुना गया है।

डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग के लिए प्रस्ताव –

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग हेतु संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रिसेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। महाभियोग के पक्ष में 229 और विपक्ष में 197 वोट पड़े। अब इसके बाद संसद के उच्च सदन सीनेट में इनपर मुकदमा चलाया जाएगा। सीनेट में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को बहुमत प्राप्त है। महाभियोग का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति होंगे। इनसे पहले साल 1868 में एंड्रयू जॉनसन औऱ साल 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को अपनाया गया था। इनके अतिरिक्त साल 1974 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पद से हटाए जाने से पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था।

गोवा मुक्ति दिवस ( 19 दिसंबर ) –

प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर के दिन को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1961 में इसी तारीख को भारतीय सेना ने ऑपनेशन विजय चलाकर गोवा, दमन व दीव को पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद कराया था। गोवा के राष्ट्रवादियों ने साल 1928 में मिलकर गोवा कांग्रेस समिति का गठन किया था।

भारत वंदना पार्क का शिलान्यास –

भारत के केंद्रीय ग्रह मंत्री ने हाल ही में दिल्ली के सेक्टर – 20 में वंदना पार्क का शिलान्यास किया। 200 एकड़ में इस पार्क का निर्माण कर इसे दिल्ली टूरिज्म स्पॉट बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय ब्राड बैंड मिशन –

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ब्रांड बैंड योजना के तहत साल 2022 तक देश के प्रत्येक गांव तक ब्राडबैंड सेवा पहुंचाने की योजना है। यह मिशन ‘नेशनल कम्युनिकेशंस पॉलिसी – 2018 का हिस्सा है। सरकार इस मिशन में आगामी वर्षों में सात लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?