20 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

20 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 20 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

त्रिपुरा में  बनेगा विशेष आर्थिक क्षेत्र –

केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में खेती से जुडें उत्पाद प्रसंस्करण उद्योग हेतु  विशेष आर्थिक क्षेत्र को बनाने की घोषणा की है। दक्षिण त्रिपुरा जिले के पश्चिम जालेफा साबरूम में इसके निर्माण की घोषणा वाणिज्य औऱ उद्योग मंत्रालय द्वारा की गई है। यह स्थान त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 130 किलोमीटर की दूरी पर है। इस क्षेत्र का विकास त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम की ओर से किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 1550 करोड़ लागत का खर्चा आएगा।

गाँधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार की घोषणा –

हाल ही में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा द्वारा गाँधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार की घोषणा की गई है। इन्होंने कहा कि पहले साल का यह पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा। दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की राह पर यह अहम कदम साबित होगा। क्योंकि साल 1955 में दोनों देशों के राजनयिक संबंध बेहद खराब हो गए थे औऱ पुर्तगाल ने भारत की संप्रभुता को भी मान्यता देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद साल 1974 में दोनो देशों के बीच फिर राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

पिनाका मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण –

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ ) द्वारा हाल ही में ओडिशा के चांदीपुरा तट से सफल परीक्षण किया गया है। इसके अपने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक बड़ी सटीकता से निशाना बनाया। पिनाका मार्क – 2 मात्र 44 सेकेंड में 12 राकेट दाग सकता है। पिनाका प्रणाली के विकास की शुरुवात दिसंबर 1986 में की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?