19 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारत ने किया के-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण –

भारत ने 19 जनवरी 2020 को इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुरा तट से किया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर है। यह जमीन से हवा में अपने लक्ष्य को आसानी से भेदने में सक्षम हेै साथ ही इसे पनडुब्बी से भी दागा जा सकता है।

भारत श्रीलंका को देगा पांच करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद-

भारत ने श्रीलंका को हथियार खरीदने के लिए पांच करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है।भारत ने यह फैसला हिंद महासागर में चीन के बढ़ते आर्थिक दबदवे को देखते हुए लिया है।

खगेंद्र थापा –

विश्व के सबसे कम हाइट के व्यक्ति का खिताब जीतने वाले नेपाल के खगेंद्र थापा मागर का 17 जनवरी 2020 को मात्र 27 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्हें साल 2010 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा विश्व के सबसे कम लंबाई के व्यक्ति के रूप में घोषित किया गया था। ये निमोनिया से पीड़ित चल रहे थे। इनकी लंबाई मात्र 67 सेंटीमीटर और बजन 6 किलोग्राम था। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1992 को पोखरा मे हुआ था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?