20 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

20 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 20 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष –

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा को पार्टी का  राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। जेपी नड्डा भाजपा के 11 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस पद पर वे अमित शाह की जगह लेंगे और इस पद पर तीन साल तक बने रहेंगे। इससे पहले 19 जून 2019 को जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

कौन हैं जेपी नड्डा –

इनका जन्म 02 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। ये साल 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश में विधायक बने थे। वर्तमान में ये राज्यसभा सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया था।

केजरीवाल गारंटी कार्ड –

इसी साल दिल्ली विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से 10 वादे किए हैं। इन वादों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसे केजरीवाल गारंटी कार्ड का नाम दिया गया है। इसमें केजरीवाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली जैसी अहम सुविधाओं का ध्यान रखा है। दिल्ली में छात्रों के लिए मुफ्त बस और महिला सुरक्षा के लिए लोहल्ला मार्शल की नियुक्ति की भी बात कही गई है। सरकारी अस्पताल में 15 हजार बैड बढ़ाए जाएंगे, बिजली की लाइन अंडर ग्राउंड की जाएगी।

लोक गायिका सुनंदा पटनायक का निधन –

उड़िया (ओडिसा का संगीत) को विश्व भर में पहचान दिलाने वाली गायिका सुनंदा पटनायक का लंबी बीमारी के बाद 19 जनवरी 2020 को 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने अपने गायन करियर की शुरुवात 14 वर्ष की आयु से ऑल इंडिया रेडियो से की थी।

नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष बने नृपेंद्र मिश्रा –

नेहरु मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष बनने वाले नृपेंद्र मिश्रा पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

एस के सैनी भारतीय सेना के नए उप प्रमुख होंगे –

एस के सैनी वर्तमान में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं। ये भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रुप में 25 जनवरी 2020 को पदभार संभालेंगे।

रोम रैंकिंग सीरीज में विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड –

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इन्होंने फाइनल में इक्वाडोर की पहलवान लुईसा एलिजाबेथ  को हराकर स्वर्ण पदक और यह चैंपियनशिप अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

हाल ही में किरण मजूमदार को आस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया’ से नवाजा गया है। यह सम्मान पाने वाली यह चौथी भारतीय हैं। इनसे पहले यह सम्मान मदर टेरेसा (1982), सचिन तेंदुलकर (2012) और, भारत के पूर्व अटार्नी जनरल जहांगीर सोराबजी (2016), को प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?