21 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

21 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 21 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

तीन राजधानियों वाला राज्य होगा आंध्र प्रदेश –

हाल ही में आंध्र प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसकी तीन राजधानिया् होंगी। अब विशाखापट्टनम राज्य की कार्यकारी राजधानी, अमरावती विधाई राजधानी और कुर्नूल राज्य की न्यायिक राजधानी होगी। इसी के साथ हाई कोर्ट को अब कुर्नूल में स्थानांतरित किया जाएगा और विधानसभा अमरावती में रहेगी। राज्य की विधानसभा ने 20 जनवरी 2020 को राज्य की तीन राजधानियों से संबंधित बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे पहले देश के किसी भी राज्य की अधिकतम दो ही राजधानियां थी।

ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स –

वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम द्वारा जारी इस रिपोर्ट में 82 देशों को शामिल किया गया है। इसमें डेनमार्क को शीर्ष स्थान और भारत को 76वां स्थान दिया गया है। इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की 50 वीं वार्षिक बैठक से पहले जारी किया गया है। इस सूची में शीर्ष पर स्थित पांच देश डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फनलैंड, आइसलैंड हैं।

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना –

केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश भर में 01 जून 2020 से लागू होने जा रही है। इसकी घोषणा केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान द्वारा की गई। इसके तहत देश भर में एक ही तरह का राशन कार्ड जारी किया जाएगा। इसका इस्तेमाल वे देश के किसी भी कोने में कर राशन ले सकते हैं। अभी यह योजना 01 जनवरी 2020 से देश के 12 राज्यों में लागू की जा चुकी है।

भारत व नेपाल के बीच एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मिलकर 21 जनवरी 2020 को जोगबनी – विराटनगर में एक एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन किया है। भारत व नेपाल के बीच यह दूसरी चेकपोस्ट है। ऐसी पहली चेकपोस्ट का उद्घाटन साल 2018 में बिहार के रक्सौल और बीरगंज बोर्डर पर हो चुका है।

कुलदीप सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार –

देश के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को साल 2018 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के तहत 02 लाख रुपये की धनराशि, शाल, श्रीफल और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाएगी।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?