22 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

22 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 22 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चीन में फैला कोरोना वायरस –

चीन में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए कई देशों ने अपने हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले लोगों की जांच के इंतजाम किए हैं। इस वायरस से अब तक 300 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुल छः लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस सार्स वायरस फैमिली का ही एक वायरस है। पहली बार कोरोना वायरस की पहचान दिसंबर 2019 में चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में हुई थी। यह सी-फूड से संबंधित है और इसकी शुरुवात चीन के एक सीफूड मार्केट से हुई थी।

महाराष्ट्र के स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य –

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में यह निर्णय लिया है कि राज्य के सभी स्कूलों में अब भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा जाए। इसकी शुरुवात गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाएगी। 26 जनवरी से राज्य के सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी भाषा में अध्ययन को भी अनिवार्य किया जाएगा।

तेलंगाना के नगरपालिका चुनाव में होगा फेस रिकाग्नाइज एप का प्रयोग –

तेलंगाना के राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के आगामी नगरपालिका चुनावों में चेहरा पहचानने वाली एप (फेस रिकाग्नाइज एप) का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। अभी इसका प्रयोग सिर्फ 10 चयनित किए गए पोलिंग स्टेशनो पर ही किया जाएगा।

अमेरिका में सिखों की गणना होगी जातीय समूह के रुप में –

अमेरिका में होने वाली जनगणना में अब सिखों की भी एक जातीय समूह के रुप में गणना की जाएगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?