19 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस –

प्रति वर्ष 19 नवंबर को विश्व के 80 देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है। साल 2007 में भारत ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया था, तभी से प्रति वर्ष भारत में भी यह दिवस मनाया जाता है। विश्व में पहली बार इस दिवस की शुरुवात 07 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा की गई थी।

पाकिस्तान ने किया शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण

पाकिस्तान ने कल 18 नवंबर 2019 को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन – 1 का परीक्षण किया है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की रेंज 650 किमी है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार –

इस बार डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ने सम्मानित किया गया। वर्तमान में इस पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का धनराशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में इंदिरा गांधी मैरोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है।

दोहा मे भारत व कतर की नौसेनाओं के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास –

कतर की राजधानी दोहा में भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच संयुक्त सेनाभ्यास की शुरुवात हो चुकी है। ‘जायर अल बह्र’ नामक इस संयुक्त सेनाभ्यास का आयोजन 17 नवंबर से 21 नवंबर के बीच होगा।

विश्व प्रतिभा रैंकिंग –

आईएमडी द्वारा जारी कुल 63 देशों की विश्व प्रतिभा रैंकिंग में स्विजरलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में भारत इस बार 6 पायदान नीचे लुढ़क कर 59 वें पायदाप पर चला गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?