दैनिक समसामयिकी 19 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 19 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 19 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

बेपीकोलंबो ( BapiColombo)-

एक बार फिर बेपीकोलंबो चर्चा में आ गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और जापान एयरो स्पेस एक्सप्लोरेशन द्वारा 2018 में संयुक्त रुप से लांच किया गया था। इसका उद्देश्य बुध ग्रह के बारे में जानकारी एकत्रित करना है। हाल ही में इस यान ने शुक्र ग्रह को पार किया। शुक्र ग्रह को पार करने वाला यह पहला यान है। इसने हाल ही में 17000 किलोमीटर की दूरी से शुक्र की तस्वीरे भेजीं है।

विश्व बैंक विकास समिति प्लेनरी की 102वीं बैठक –

विश्व बैंक विकास समिति प्लेनरी की हाल ही में हुई 102वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किया।

आयुष्मान सहकार योजना –

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सहकारी समितियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा बनाने हेतु 10,000 करोड़ का एनसीडीसी आयुष्मान सहकार फंड लांच किया है।

फेस स्कैन करने वाला पहला देश बना सिंगापुर –

यह सुविधा शुरु करने वाला सिंगापुर विश्व का पहला देश बन गया है। अगले साल से सरकारी एजेंसियों, बैंकिंग सेवाओं व अन्य सुविधाओं को फेस स्कैन के साथ उपयोग कर पाएंगे। यह सिंगापुर का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

यूनेस्को में भारत के अगले प्रतिनिधि होंगे विशाल पी शर्मा –

सरकार ने विशाल पी. शर्मा को यूनेस्को में भारत का अगला प्रतिनिधि चुना है। ये पेरिस अवस्थित यूनेस्को मुख्यालय में भारत के वर्तमान प्रतिनिधि जावेद अशरफ की जगह लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?