दैनिक समसामयिकी 2 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 2 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 2 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल –

क्रिस गेल वेस्टंडीज की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं। ये आईपीएल में किंग्स इलेविन की ओर से खेलते हैं।

राजस्थान सरकार ने लगाई पटाखों पर रोक –

कोविड-19 के चलते राजस्थान सरकार ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगी दी है।

अडानी को मिला मंगलूर हवाई अड्डे का प्रभार –

अडानी समूह को अगले 50 वर्षों के लिए मंगलूर हवाई अड्डे का प्रभार मिल गया है।

प्याज के बीज के निर्यात पर रोक –

केंद्र सरकार ने प्याज के बीज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी कि प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय एकता दिवस –

31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

‘मेरी सहेली’ पहल –

भारतीय रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद से शुरु की गई पहल है। पहले इसे दक्षिण पूर्व रेलवे में पायलट प्रोजक्ट के तौर पर शुरु किया गया था। महिलाओं से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब इसका विस्तार किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?