21 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

21 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 21 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व शांति दिवस-

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को दुनिया भर में विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘शांति के लिए क्लाइमेट एक्शन‘ रखी गई है। इसकी शुरुवात संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक झगड़ों और विवादों को कम करने औऱ सुलझाने के मकसद से की गई थी। विश्व शांति दिवस का प्रस्ताव साल 1981 में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष रखा गया। इसके बाद इसे पहली बार साल 1982 में मनाया गया था।

हाउडी मोदी कार्यक्रम-

कल 22 सितंबर को ह्यूस्टन में मोदी की हाउडी रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। मोदी इस रैली में वहां पर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेंगे।

देश की 63 विधानसभा सीटों पर 31 अक्टूबर को होगा उपचुनाव-

हाल ही में देश के एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी और 17 राज्यों की 63 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके साथ ही बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है। इन सीटों में सर्वाधिक (15 सीटें) कर्नाटक राज्य की हैं, इसके बाद 11 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?