दैनिक समसामयिकी 22 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 22 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 22 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

असम – मिजोरम सीमा विवाद

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। सीमा विवाद पर इसी माह दो बार हिंसक झड़पें भी हो चुकी हैं। हिंसक झड़प के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त बैठक की है। समस्या के संबंध में राज्यों ने केंद्र सरकार से भी बात की। ये घटना असम राज्य के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले की सीमा पर हुईं। दोनो राज्य एक दूसरे से 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।

डीआरडीओ प्रोक्योरमेंट मिशन – 2020

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन प्रोक्योरमेंट मिशन – 2020 के नए संस्करण को लांच किया है। इस मिशन का उद्देश्य रक्षा अनुसंधान और विकास में लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यमों की भागीदारी को अधिक प्रोत्साहित करना है।

हाल ही में चर्चा में रहा (OSIRIS – REx) क्या है –

OSIRIS – REx नासा का एक स्पेस क्राफ्ट है। इसके हाल ही में चर्चा में रहने का कारण है कि इसने अपने रोबोटिक हैंड का प्रयोग कर एक क्षुद्र ग्रह से धूल व कंकड़ इकट्ठा किए। पृथ्वी से 321 मिलियन दूर अवस्थित इस क्षुद्रग्रह को बेन्नु नाम दिया गया।

राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन –

राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन का तीसरा चरण जनवरी 2021 में शुरु होगा। इसका उद्देश्य कम्प्यूटिंग स्पीड को 45 पेटाफ्लॉप्स तक बढ़ाने का है।

केंद्र के कृषि कानून के विरुद्ध पंजाब विधानसभा में बिल पारित –

पंजाब राज्य विधानसभा ने केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरुद्ध एक बिल पारित किया है। इसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम पर खरीद-बेच को अवैध घोषित किया है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

मानवाधिकार हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम की समीक्षा करने के लिए किस देश से कहा – भारत

इस बात की जांच कौन करेगा कि शिक्षण संस्थान उपभोक्ता कानून के अंतर्गत आते हैं कि नहीं, और सेवाओं में कमी के चलते उन पर मुकदमा दायर होगा कि नहीं – सुप्रीम कोर्ट

किस राज्य के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पंचायती राज अधिनियम को मंजूरी प्रदान की – जम्मू कश्मीर

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री कौन हैं जिन्होंने हाल ही में ई-धरती जियो पोर्टल की शुरुवात की – हरदीप सिंह पुरी

किस संस्थान के COVIRAP कोरोना वायरस डायग्नोस्टिक टेस्ट को ICMR सर्टिफिकेट मिला –  IIT खड़गपुर

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?