दैनिक समसामयिकी 22 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 22 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 22 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

आंग रीता शेरपा का निधन –

पर्वतारोही आंग रीता शेरपा को स्नो लेपर्ड के नाम से जाना जाता है। ये विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ चुकी हैं। 21 सितंबर 2020 को इनका निधन हो गया।

अटल टनल –

यह सुरंग लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी है। इसका नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल टनल रखा गया है। इस सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को करेंगे।

भारत ने मालदीव को दिए 250 मिलियन डॉलर –

कोविड-19 से निपटने हेतु भारत ने मालदीव को 250 मिलियन डॉलर का ऋण दिया है।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर शामिल होंगी 2 महिला अधिकारी –

इंडियन नेवी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब दो महिला अधिकारियों कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?