दैनिक समसामयिकी 23 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 23 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 23 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

डेजर्ट नाइट 21 –

भारत और फ्रांसीसी वायुसेना के बीच हाल ही में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट नाइट – 21 का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राजस्थान के जोधपुर में किया गया। इस अभ्यास में राफेल ने भी भाग लिया।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने आईआईटी रुड़की से किया समझौता –

आईआईटी रुड़की और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता राजमार्ग अवसंरचना के विकास के क्षेत्र में किया गया है।

वैज्ञानिक प्रकाशन में तीसरे स्थान पर भारत –

विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने हाल ही में घोषणा की है कि भारत वर्तमान में अमेरिका व चीन के बाद वैज्ञानिक प्रकाशनों में विश्व में तीसरे स्थान पर है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

हाल ही में किस भारतीयत भजन गायक का निधन हो गया – नरेंद्र चंचल

जनजातीय मामलो के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने हाल ही में किस पोर्टल का शुभारंभ किया – श्रमशक्ति

हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया गया – एशिया सहयोग संवाद

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?