25 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

25 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 25 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व मलेरिया दिवस –

आज पूरे विश्व भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसके तहत लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक और सचेत करने संबंधी कार्यक्रम किये गए।

विश्व में मलेरिया का पहला टीका हुआ लांच –

अफ्रीका के देश मलावी में विश्व का पहला मलेरिया का टीका शुरू किया गया। विगत 30 वर्षों से इस टीके को लाने के प्रयास किये जा रहे थे। यह टीका 5 माह से 2 साल तक के बच्चों को लगाया जा सकता है।

पहली बार मंगल गृह पर भूकंप की माप –

नासा ने मंगल गृह पर पहली बार भूकंप आने के साक्ष्य प्रस्तुत किये हैं। NASA द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर इनसाइट द्वारा वहां भूकंम को दर्ज किया गया। इनसाइट 26 नवंबर 2018 को मंगल की सतह पर उतरा था। वैज्ञानिकों द्वारा इस कंपन को मार्सक्वेक नाम दिया गया है।

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार –

इस बार यह पुरस्कार हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध लेखक सलीम खान को दिया गया। यह इस पुरस्कार का 77 वां संस्करण है। इन्हे यह पुरस्कार RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिया गया।

किम जोंग उन पहुंचे रूस –

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस से अपने रिश्ते सुधारने के मकसद से रूस की यात्रा पर गए। वहां पर उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से होनी है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच की ये मुलाकात आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने की ओर पहला कदम है। इससे पहले आठ साल पूर्व दोनों देशों के प्रमुखों के बीच वार्ता हुयी थी ।

फिलीपींस में भूकंप से 16 लोगों की मौत –

फिलीपींस में लगातार दो दिन आये भूकंप से भयानक हादसे हुए। पहले सोमवार को 6.1 तीव्रता का उसके बाद मंगलवार को 6.5 का भूकंप आया। भूकंप में कुल 16 लोगो के मारे जाने की पुष्टि हुयी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?