26 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

26 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 26 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस – 2019

आज 26 अप्रैल को विश्व भर में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया गया।

UP बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम –

UP बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा का परिणाम एक साथ 27 अप्रैल को 12:30 बजे जारी कर दिया जायेगा। सभी स्टूडेंट्स इसे UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे।

दलबीर सिंह सुहाग सेशल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त –

पूर्व सेना प्रमुख रहे जनरल दलबीर सिंह सुहाग को भारत सरकार ने सेशल्स में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग –

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य में आज आग लग गई। इस आग को बुझाने की कोशिस में एक कर्मी की मौत हो गयी। इस घटना की जांच के लिए बोर्ड गठित कर दिया गया है।

मारुती सुजुकी अब नहीं बनाएगी डीजल कार –

अगले साल अप्रैल से मारुती सुजुकी डीजल कारों के उत्पादन को बंद करने जा रही है। इसकी घोषणा मारुती सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने की। इस कंपनी ने 1998 में पहली बार डीजल इंजन को बनाया था। अभी कंपनी कुल आठ मॉडल में डीजल इंजन उपलब्ध करा रही है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?