27 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

27 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 27 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

UP बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित –

UP बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट का घोषित कर दिया गया। इस बार 12 वीं में बागपत की तनु तोमर ने और 10 वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है।

RBI ने की 20 रूपये के नए नोट जारी करने की घोषणा –

रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) जल्द ही महात्मा गाँधी सीरीज का 20 का नोट जारी करने जा रहा है। इसके जारी होने के बाद भी पुराने नोट भी प्रचलन में रहेंगे। 20 का नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7 वां नोट होगा।

चीन से दूध के उत्पादों के आयात पर रोक की समय सीमा बढ़ी –

भारत ने चीन से आने वाले दूध एवं चॉकलेट उत्पादों पर प्रतिबन्ध की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इन उत्पादों पर रोक की सिफारिश FSSAI द्वारा की गयी थी।

2027 तक मलेरिया मुक्त होगा भारत –

विश्व मलेरिया दिवस पर भारत ने खुद को सन् 2027 तक मलेरिया से मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। साथ ही सन् 2030 तक मलेरिया को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य भी रखा है।

ISSF शूटिंग विश्व कप 2019 –

चीन के बीजिंग में चल रहे ISSF विश्वकप में भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

एशियन चैंपियनशिप –

52 Kg भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने इस बार स्वर्ण पदक जीता।

कोलम्बो ब्लास्ट के बाद हेमसिरी फर्नांडो का इस्तीफ़ा –

कोलंबो में हुए आतंकी बम धमाकों के बाद श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने पद से स्तीफा दे दिया।

BRI समिट में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया –

इस बार चीन में हुयी BRI समिट का भारत ने बहिष्कार किया था। इस समिट के दौरान चीन का रुख कुछ बदला नजर आया। हमेशा से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकने वाले चीन ने इस बार इसे भारत का हिस्सा बताया है। साथ ही POK को भी भारत का हिस्सा बताया। चीन ने अपने नक़्शे में अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?