25 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

25 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 25 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ट्विटर ने घोषित की वित्तीय घोटाला नीति-

हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने वित्तीय घोटाला नीति पेश की है। ट्विटर ने अपने मंच पर घोटालों को रोकने हेतु इस नीति की शुरुवात की है।

ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मोदी होंगे मुख्य वक्ता-

हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले ब्लूमबर्ग बिजनेस फोरम में मोदी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा वैश्विक स्थिरता की बहाली है। इस सम्मेलन में कई बड़ी कंपनियों के सीईओ औऱ सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। मोदी मुख्य वक्ता के रूप में इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शेफाली वर्मा-

भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली सबसे कर उम्र की भारतीय महिला बन गई हैं। इन्होंने यह उपलब्थि 16 वर्ष से भी कम आयु में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलते हुए हासिल की।

विश्व की टॉप-250 कंपनियों में मात्र 18 भारतीय-

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की शीर्ष 250 प्रतिष्ठित कंपनियों में मात्र 18 ही भारतीय कंपनियां अपनी जगह बना सकीं। इसके साथ ही भारत की आईटी कंपनी इंफोसिस को इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में पहला स्थान वीजा को औऱ दूसरा स्थान इटली की फेरारी कंपनी को मिला है।

पटना मे खुला बिहार का पहला महिला डाकघर-

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में राज्य का पहला महिला डाकघर खोला गया है। यह बिहार लोकसेवा आयोग के परिसर में खोला गया है। यहां कार्यरत सभी कर्मचारी महिला ही हैं। यह भारत का दूसरा महिला डाकघर है। भारत का पहला महिला डाकघर साल 2013 में 08 मार्च को अंतरराष्टीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के शास्त्री भवन में खोला गया था।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?