26 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

26 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 26 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

संदीप सिंह औऱ योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल-

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त औऱ भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह आज 26 सितंबर को भाजपा में शामिल हो गए हैं। योगेश दत्त को साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेलों में साल 2004 में कुआलालम्पुर में अजलान शाह कप से शुरुवात की थी। इन्हें साल 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा-

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान की शुरुवात की। इन्होंने कहा कि हर हाल में भारत से साल 2025 तक टीबी को खत्म करना है। हर वर्ष भारत में करीब चार लाख लोगों की मौत टीबी के कारण हो जाती है। वर्तमान में भारत में करीब 28 लाख लोग इसके मरीज हैं।

भारत कैरेबियन कम्युनिटी को देगा 14 मिलियन डॉलर-

कल 25 सितंबर को श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में घोषणा की कि भारत केरेबियन कम्युनिटी को विकास के लिए 14 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपया) की सहायता प्रदान करेगा। कैरेबियन कम्युनिटी (कैरिकॉम) 14 विकासशील देशों का एक समूह है। इसके साथ ही मोदी ने सौर ऊर्जा नवीनाकरण ऊर्जा औऱ जलवायु परिवर्तन संबंथी परियोजनाओं के लिए 150 मिलियन डॉलर की कर्ज सीमा की भी घोषणा की।

दीप्ति शर्मा-

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेलते हुए दीप्ति शर्मा ने तीन मेडन ओवर फेंके। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनके इस कारनामें के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द् मैच चुना गया। ये बाएं हाथ की बल्लेबाज औऱ दाएं हाथ की गेंदबाज हैं।

पी. टी. ऊषा को IAAF वेटेरन अवार्ड-

भारत की उड़न परी पी. टी. ऊषा को यह अवार्ड दोहा में आयोजित IAAF की 52वीं कांफ्रेंस में दिया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?