27 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

27 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 27 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व पर्यटन दिवस-

हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम ‘टूरिज्म एंड जॉब- ए वेस्ट फ्यूचर फार ऑल’ रखी गया है।

महाराष्ट्र में मिली सांपों की एक नई प्रजाति-

महाराष्ट्र में खोजी गई इस प्रजाति के वंश के सांप वैसे तो संपूर्ण भारत में पाए जाते हैं, परंतु इस प्रजाति के सांप पश्चिमी घाट तक ही सीमित हैं। खोजी गई इस प्रजाति का नाम उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस के नाम पर रखा गया है। क्योंकि इसकी खोज में इनकी अहम भूमिका रही है। इस प्रजाति का नाम ठाकरेच कैट स्नेक (वैज्ञानिक नाम- बोइगा ठाकरेज) रखा गया।

भारत के मिशन गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को रुस में मिलेगी ट्रेनिंग-

भारत दिसंबर 2021 में मिशन गगनयान लांच करने जा रहा है। इसके लिए इसरो और वायुसेना ने मिलकर 12 अंतरिक्ष यात्रियों को चुना है। इन 12 यात्रियों को एक माह की ट्रेनिंग के लिए रुस भेजा जाएगा। इसके बाद रुस इनमें से 4 यात्रियों को चुनेगा औऱ इन्हें 15 माह की कठिन ट्रेनिंग दी जाएगी। चुने गए इन 12 यात्रियों में एक भी महिला शामिल नहीं है।

सऊदी अरब पहली बार पर्यटकों के लिए जारी करेगा टूरिस्ट वीजा-

सऊदी अरब ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर यह घोषणा की है कि वह अपने देश में पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए अब टूरिस्ट वीजा जारी करेगा। साथ ही यह भी घोषणा की कि अब महिला पर्यटकों को वहां पर चेहरा ढकने की भी जरूरत नहीं। परंतु उन्हें छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होगी।

वायु प्रदूषण हेतु विश्व का पहला ट्रेडिंग प्लेटफार्म-

हाल ही में गुजरात सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने हेतु विश्व के पहले ट्रेड प्लेटफार्म की शुरुवात की है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार-

भारत सरकार ने हाल ही में भारत की एकता औऱ अखंडता में य़ोगदान देने हेतु पटेल के नाम ने एक पुरस्कार की शुरुवात की है। इसकी घोषणा प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर की जाएगी। इन्हें भारत का बिस्मार्क औऱ लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

इफोसिस-

हाल ही में इंफोसिस को यूएस ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पाने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है। इससे पूर्व जारी विश्व की टॉप-250 कंपनियों की एक सूची में टॉप-10 में आने वाली ये एकमात्र भारतीय कंपनी बनी।

आस्ट्रेलिया ने गर्भपात को किया वैध-

हाल ही में आस्ट्रेलिया ने अपने यहां गर्भपात को कानूनी रूप से वैध घोषित कर दिया है। अब तक वहां पर यह गैर कानूनी था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?