दैनिक समसामयिकी 26 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 26 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 26 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पोलियोमुक्त हुआ अफ्रीका –

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया है। अफ्रीका में पोलियो का आखरी मामला साल 2016 में नाइजीरिया में आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा साल 1988 में वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुवात की गई थी। यह अफ्रीका महाद्वीप से समाप्त होने वाली दूसरी वायरस जनित बीमारी है। इससे चार दशक पूर्व अफ्रीका से चेचक के समाप्त होने की घोषणा की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियोमुक्त घोषित कर चुका है।

 

असम में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को हाल ही में कितने समय के लिए बढ़ा दिया गया है – 6 माह

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला राज्य कौनसा होगा – कर्नाटक

आईआईटी बाम्बे ने किस विश्वविद्यालय की सहायता से पर्यावरण के अनुकूल लिथियम बैटरी को विकसित किया है – शिव नादर विश्वविद्यालय

शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा सुधार में प्रयास करने वाले कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया – 47 शिक्षक

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?