दैनिक समसामयिकी 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस, पद्म पुरस्कार 2021

दैनिक समसामयिकी 26 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 26 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

गणतंत्र दिवस 2021 –

26 जनवरी 2021 को दिल्ली के राजपथ पर भारतीय गणतंत्र दिवस के 72वें संस्करण का आयोजन किया गया। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसी दिन से भारत में गणतंत्र की स्थापना हुई। भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाने की परंपरा है। परंतु गणतंत्र दिवस 2021 समारोह में कोई मुख्य अतिथि सम्मिलित न हो सका। पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इसमें शामिल होने को थे। परंतु कोरोना संकट के चलते उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया। उसके बाद सूरीनाम के राष्ट्रपति को निमंत्रण भेजा गया। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार भी किया। परंतु किसी कारणवश वो भी न आ सके। इससे पहले 1952, 1953 और 1966 में भी इस अवसर पर कोई मुख्य अतिथि सम्मिलित न हो सका था।

समारोह में भारतीय राज्यों की झांकियों में सबसे आगे लद्दाख की थी। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से लद्दाख की झांकी पहली बार इस समारोह में शामिल हुई। इस समारोह में पड़ोसी देश बांग्लादेश की एक सैन्य टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। परेड में भारतीय युद्धक टैंक टी-90 (भीष्म) ने ही हिस्सा लिया।

पद्म पुरस्कार 2021

इस बार कुल 119 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्मभूषण, और 102 पद्मश्री पुरस्कार सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र व शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण 2021 –

  • शिंजो आबे (जापान के पूर्व प्रधानमंत्री)
  • एस पी बालासुब्रमण्यम (तमिलनाडु) – कला क्षेत्र, मरणोपरांत
  • बी. बी. लाल
  • सुदर्शन साहू
  • डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े – मेडिसिन
  • नरिंदर सिंह – मरणोपरांत
  • मौलाना वहीदुद्दीन खान

पद्म भूषण –

  • तरुण गोगोई (असम) – मरणोपरांत
  • सुमित्रा महाजन
  • रामविलास पासवान (मरणोपरांत)
  • कृष्णन नायर
  • चंद्रशेखर कंबरा
  • तरलोचन सिंह
  • नृपेंद्र मिश्रा
  • कल्बे सादिक (मरणोपरांत)
  • केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)
  • रजनीकांत देवीदास

महावीर चक्र –

16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?