26 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

26 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 26 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

संविधान दिवस ( 26 नवंबर ) –

भारत का संविधान आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसके दो माह पश्चात 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया था। यह विश्व का सबसे विस्तृत संविधान है।

देवेंद्र फडनवीस का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा –

तीन दिन पहले महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन को हटाकर देवेंद्र फडनवीस को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। महज तीन दिन बाद आज 26 नवंबर 2019 को उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रेस कांफ्रेंस के बीच उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की। इनके साथ ही अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी औऱ कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा –

जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में इनके पास कंपनी के मात्र पांच प्रतिशत शेयर ही रह गए हैं। ये देश की पहली निजी सैटेलाइट टीवी कंपनी जी एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं। ये हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी हैं। वर्तमान में जी के कुल 76 चैनल विश्व के 173 देशों में दिखाए जाते हैं।

भारत व अफगानिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुमोदन पत्र का आदान प्रदान –

24 नवंबर 2019 को दोनो देशों ने इस संधि का आदान प्रदान किया। इस कदम से दोनों देशों के आपसी संबंध अच्छे होंगे और आतंकवाद व अपराध से लड़ने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?