27 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

27 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 27 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार का निधन –

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का आज 27 नवंबर 2019 को 79 वर्ष की अवस्था में दिल्ली में निधन हो गया। इन्होंने 1965 औऱ 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध भी लड़ा। ये साल 1998 से 2000 तक भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे। ये उत्तम युद्ध सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किये जा चुके हैं। गोवा को आजाद कराने में इनका प्रमुख योगदान रहा।

इसरो नें लांच किया कार्टोसेट – 3

कार्टोसेट – 3 को इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन अंतिरक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी -3 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसके साथ अमेरिका के 13 सैटेलाइट भी लांच किये गए।

भारतीय सेना ने किया अरुणाचल प्रदेश में युद्धाभ्यास –

भारतीय नौसेना ने अरुणाचल प्रदेश के सेला में 14000 फीट की ऊंचाई पर युद्धाभ्यास किया।

राष्ट्रीय युवा संसद योजना का शुभारंभ –

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में राष्ट्रीय युवा संसद योजना का शुभारंभ किया है। राज्यसभा के 250 वें सत्र के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति ने 250 रुपये मूल्य का सिक्का व विशेष डाक टिकट भी जारी किया। राष्ट्रमंडल युवा संसद कार्यक्रम की शुरुवात साल 1911 में की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?