29 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अफ्रीकी चीते को भारत लाने की अनुमति –

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अफ्रीकी चीते को भारत में लाने की अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार अपने किसी उचित प्राकृतिक वन्य जीव अभ्यारण्य में इस चीते को रख सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने यह अनुमति पूरी जाँच पड़ताल के बाद दी है। परंतु सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ इस परियोजना की निगरानी करेगी और देखेगी कि अफ्रीकी चीता भारत की जलवायु में खुद को ढाल पाता है या नहीं। साल 1948 में भारत में सरगुजा कें जंगल में चीते को आखरी बार देखा गया था। इसके बाद साल 1950 में चीते को भारत सरकार द्वारा भारत में विलुप्त घोषित किया जा चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया था।

प. बंगाल ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किया –

अब पश्चिम बंगाल ने नागरिकता कानून को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास किया है। ऐसा करने वाला प. बंगाल देश का चौथा राज्य बन गया है।

गणतंत्र दिवस की परेड में असम की झांकी सर्वश्रेष्ठ –

गणतंत्र दिवस की परेड में तीनों सेनाओं की परेड के साथ राज्यों की फोर्स भी शामिल होती हैं। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवार्ड प्रदान किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश व ओडिशा की झांकियों को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस परेड में भारत के 16 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों ने भाग लिया। उसी तरह तीनों सेनाओं के दस्ते में भारतीय वायुसेना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

मेडिकल टर्मिनेंशन ऑफ प्रेगनेंसी बिल –

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल टर्मिनेंशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट – 1971 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत गर्भपात कराने की अधिकतम सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दिया जाएगा। इस संशोधन बिल को अब 1 फरवरी 2020 से शुरु होने वाले संसद सत्र में पेश किया जाएगा।

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन –

हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का 76 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये साल 1963 से 1966 तक भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं।

उर्दू कवि अजमल सुल्तानपुरी का निधन –

जाने माने उर्दू कवि अजमल सुल्तानपुरी का 29 जनवरी 2020 को 97 वर्ष की उम्र में सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में निधन हो गया।

तरनजीत सिद्धू अमेरिका में बनाए गए भारत के राजदूत –

वर्तमान में कोलंबों भारतीय दूतावास में कार्यरत तरनजीत सिद्धू को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। ये जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख रह चुके हैं। ये वाशिंगटन में हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे। वहीं हर्षवर्धन श्रंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है।

तीसरा विश्व आलू सम्मेलन –

इस बार तीन दिवसीय विश्व आलू सम्मेलन का आयोजन गुजरात के गाँधीनगर में हो रहा है। ध्यातव्य है कि भारत में गुजरात आलू के उत्पादन में शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये इस सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले के दो विश्व आलू सम्मेलनों का आयोजन साल 1999 में और 2008 में किया जा चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?