29 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

नवीन पटनायक 5 वीं बार बने ओडिशा के मुख्यमंत्री –

नवीन पटनायक ने आज 29 मई को एक सार्वजनिक समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इन्होने लगातार 5 वीं बार इस पद को ग्रहण किया। राज्यपाल प्रोo गणेशीलाल ने भुवनेश्वर में हुए इस आयोजन में इन्हें CM पद की शपथ दिलाई। इन्होंने पहली बार सन् 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नाइन डॉट्स प्राइज – 2019

आज 29 मई को भारतीय लेखिका एनी जैदी को एक लाख डॉलर के नाइन डॉट्स प्राइज के लिए चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार ‘ब्रेड सीमेंट फैक्ट्स’ के लिए दिया गया। यह पुरस्कार समसामायिक मुद्दों को उठाने वाले नवीन लेखकों को प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य नवीन विचारधारा को बढ़ावा देना है।

कल होगा ICC विश्वकप 2019 का पहला मैच –

ICC विश्वकप 2019 का पहला मैच कल 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। इसका आयोजन लंदन के ‘द ओवर क्रिकेट स्टेडियम’ में होगा। विश्वकप में इन दोनों टीमों का मुकाबला आज तक नहीं हुआ है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?