30 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

30 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 30 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह –

देश में हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भारी जीत हासिल करने के बाद आज 30 मई को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही 24 केबिनेट मंत्री, 23 राज्य मंत्री और 09 राज्य मंत्रियों (स्वतन्त्र प्रभार) ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को भारत के 15 वे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस आयोजन में देश-विदेश के करीब 8000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

निर्मला सीतारमण बनीं भारत की पहली महिला वित्त मंत्री –

आज 30 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह में PM के साथ अन्य 24 केबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इसमें निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा गया। इसके साथ ही यह भारत की पहली महिला वित्त मंत्री बन गयी हैं। हालांकि 16 जुलाई 1969 से 27 जून 1970 तक तात्कालिक PM इंदिरा गाँधी ने भी यह पद सँभाला। परन्तु स्वतन्त्र रूप से वित्त मंत्री बनने वाली पहली भारतीय महिला निर्मला सीतारमण बन गयी हैं। इससे पूर्व 03 सितंबर 2017 को इन्हें रक्षा मंत्री बनाया था। ये सन् 2008 में BJP से जुड़ी थी। इनका जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै (तमिलनाडु) में हुआ था।

जगमोहन रेड्डी बने बने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री –

जगमोहन रेड्डी ने 30 मई को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश की राजनीतिक पार्टी YSR कांग्रेस प्रमुख है। राज्यपाल E.S.L. नरसिम्हन ने उन्हें CM पद की शपथ दिलाई। इससे पहले ही CM चंद्रबाबू ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया था। राज्यपाल ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद कर कार्य करते रहने को कहा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?