31 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

31 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 31 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

करमबीर सिंह बने भारतीय नौसेना प्रमुख –

वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह को अब भारतीय नौसेना प्रमुख के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इन्होंने एडमिरल सुनील लांबा का स्थान ग्रहण किया जो कि आज 31 मार्च को रिटायर हो गये हैं। करमबीर सिंह का जन्म 03 नवंबर 1959 को जालंधर में हुआ था। इससे पहले ये पूर्वी नौसेना के प्रमुख थे।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस –

31 मई को विश्व भर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। WHO ने सन् 1987 में यह दिवस मनाने की शुरुवात की थी। तम्बाकू खाने से होने वाली समस्याओं से बचने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व के सभी देशों से तम्बाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने की अपील की। ताकि इसके उत्पादन और विक्रय में कमी लायी जा सके।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?