समसामयिकी मई 2019 (Current Affairs May 2019)

समसामयिकी मई 2019 (Current Affairs May 2019) – वर्ष 2019 के मई माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

01 मई : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस –

इसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। भारत के साथ विश्व के लगभग 80 देशों में आज के दिन छुट्टी होती है। यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुवात 01 मई 1886 से हुयी। भारत में इसकी शुरुवात 1923 से मद्रास से हुयी। हालांकि उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था।

नारुहितो बने जापान के नए सम्राट –

आज 59 वर्षीय नारहितो ने जापान के 126वे सम्राट के रूप में शपथ ली। इन्होने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से पढाई की है। उन्होंने अपने पहले संबोधन में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। अपने पिता अकाइहितो के पद त्यागने के बाद इन्होने सम्राट का पद सम्भाला। इम्पीरियल पैलेस में हुए राज्यारोहण में इन्हे तलवार, शाही आभूषण, राज्य की मुहर और व्यक्तिगत मुहर सौंपी गयी। नियमानुसार राजतिलक के दौरान राजपरिवार की कोई भी महिला मौजूद नहीं थी। यहाँ तक कि साम्राज्ञी मसाको को भी इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं थी। पूरे समारोह के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो अबे के मंत्रिमंडल की एक महिला ही मौजूद थीं। जापान में महिलाओं को राजसिंहासन नहीं मिलता। अतः नारुहितो की बेटी राजकुमारी अकियो देश की अगली शासिका नहीं बनेंगी। बल्कि नारुहितो के भतीजे जापान के अगले शासक बनेंगे।

इंडोनेशिया की राजधानी परिवर्तन की योजना –

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से परिवर्तित करने की योजना बनाई है। हालाँकि अभी तक नई राजधानी के नाम की घोषणा नहीं हुयी है। परन्तु बोर्नियो द्वीप स्थित पलानकोराया को नई राजधानी बनाये जाने की चर्चा है। वर्तमान राजधानी जकार्ता में अधिक आवादी के कारण  संसाधनों पर दबाव बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ यहाँ ट्रेफिक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। साथ ही समुद्र के बढ़ते जल स्तर के कारण इसके डूबने का भी खतरा है। शोधकर्ताओं के अनुसार सन् 2050 तक शहर का एक बड़ा हिस्सा डूबने की संभावना है। उत्तरी जकार्ता हर साल 1-15 cm की दर से डूबता जा रहा है।

चक्रवाती तूफ़ान “फानी” –

इस साल बंगाल की खाड़ी से आये तूफान को फानी नाम दिया गया है। इस बार भारत में आये इस तूफ़ान का नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया था। भारत में तूफानों का नाम देने का चलन 2004 से शुरू हुआ।

चंद्रयान – 2

भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान – 2 का प्रक्षेपण 09 से 16 जुलाई 2019 के बीच किया जायेगा। 06 सितंबर 2019 को चंद्रयान – 2 के चन्द्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। इस मिशन के तीन मॉड्यूल- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं। इसके सभी मॉड्यूल प्रक्षेपण के लिए तैयार किये जा रहे हैं।

द्विपक्षीय नौसेना युद्धाभ्यास ‘वरुण’ –

भारत और फ़्रांस की नौसेनाओं के बीच होने वाला युद्धाभ्यास ‘वरुण’ का पहला भाग 01 से 10 मई के बीच संपन्न होगा। यह युद्धाभ्यास गोवा तट के समीप आयोजित होगा।

चुनावी बॉण्ड योजना – 2018

SBI ने मई 2019 में 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बॉण्ड को जारी करने व भुनाने के लिए अधिकृत किया है। ये बॉण्ड जारी की तारीख से 15 कैलेंडर दिनों तक मान्य होंगे।

कुमार संगकारा –

कुमार संगकारा को मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ये इस क्लब के पहले नॉन-ब्रिटिश अध्यक्ष हैं। पिछले 233 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब इस पद पर किसी नॉन-ब्रिटिश व्यक्ति को नियुक्त किया गया हो। इस पद पर इन्हे अगले एक वर्ष के लिए नियुक्ति मिली है। कुमार संगकारा श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। इससे पूर्व इन्हे एमसीसी का आजीवन मानद सदस्य बनाया जा चुका है। इन्होने सन् 2002 में इस क्लब के लिए खेलना शुरू किया था। संगकारा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट करियर की शुरुवात पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर की थी।

मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी)-

इस क्लब की स्थापना सन् 1787 में सेंट जॉन्स वुड, लन्दन में हुयी थी। पहले यह क्लब लन्दन और वेल्स में क्रिकेट की प्रशासनिक इकाई था। बाद में सन् 1788 में क्लब ने क्रिकेट के नए नियमों की घोषणा की। वर्तमान में नियमों में बदलाव ICC द्वारा किया जाता है। परन्तु इसका कॉपीराइट अभी तक एमसीसी के पास ही है।

सोनौली में मिले 4000 साल पुराने कब्रगाह के अवशेष –

भारतीय पुरातत्व विभाग को सोनौली में मृत शरीर के साथ ताबूत, दाल व चावल से भरे बर्तन और जानवरों की हड्डियां भी प्राप्त हुयी हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में अवस्थित सलौनी में पहली बार उत्खनन 2018 में शुरू हुआ था। इसे जनवरी 2019 में फिर शुरू किया गया। इस क्षेत्र में हड़प्पाकाल का सबसे बड़ा रथ भी पाया गया। 2018 की खुदाई में यहाँ से तीन रथ प्राप्त हुए। साथ ही यहाँ से तलवारें, हथियार और भोज्य पदार्थ भी प्राप्त हुए।

एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया बने वायुसेना उप-प्रमुख –

कल 01 मई को राकेश सिंह ने वायुसेना उप-प्रमुख के रूप में अनिल खोसला का स्थान लिया। इससे पूर्व ये बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। राकेश सिंह को 26 प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है।

ICC रैंकिंग 2019 –

इस बार ICC द्वारा जारी क्रिकेट की विश्व रैंकिंग में भारत को टेस्ट मैच में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं वनडे क्रिकेट में शीर्ष स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। वनडे में भी मात्र 02 अंक की कमी से भारत शीर्ष पर पहुंचने से चूक गया।

2018 में एशियाई विकास बैंक से सर्वाधिक कर्ज लेने वाला देश बना भारत –

यह जानकारी ADB के प्रेसीडेंट ताकेहिको नकाओ ने दी। इनके अनुसार भारत ने एशियाई विकास बैंक से सन् 2018 में कुल 3 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज लिया।

बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक –

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने यह पदक रूस में खेले गए अली अलीयेब टूर्नामेंट में जीता। इन्होने 65 किलो ग्राम वर्ग में यह पदक जीता। इन्होने स्थानीय खिलाड़ी विक्टर रासाडिन को हराकर यह पदक हासिल किया। एक हफ्ते में उनका यह दूसरा पदक है।

किरण कुमार को मिला फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

इसरो के पूर्व चेयरमैन किरण कुमार को फ़्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार शेवेलियर डी एल आर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर से सम्मानित किया। इन्हे यह सम्मान फ़्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ़्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर द्वारा प्रदान किया गया।

ओडिशा तट पर पहुंचा चक्रवाती तूफ़ान ‘फानी’ –

आज 03 मई को चक्रवाती तूफ़ान फानी ओडिशा के पुरी के दक्षिण में अवस्थित गोपालपुर और चांदबाली के बीच तट पर पहुंचा। इसमें हवा की गति को 175-185 किमी/घंटे से 205 किमी/घंटे तक होने की संभावना है। ओडिशा सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

सन् 2018 में 3.1 % बढ़ा भारत का सैन्य खर्च –

इसकी जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा जारी सैन्य खर्चे से संबंधित एक रिपोर्ट से प्राप्त हुयी। सेना के खर्च के मामले में भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। अमेरिका इस मामले में विश्व में शीर्ष स्थान पर है। इस लिस्ट में टॉप-5 देश अमेरिका>चीन>सऊदी अरब>भारत>फ़्रांस हैं। यह रिपोर्ट विश्व शांति के खतरों के स्त्रोतों को पहचानने और समझने के उद्देश्य से बनाई जाती है। इस रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर होने वाले सैन्य खर्चों का उल्लेख किया गया है।

आईएनएस रंजीत होगा सेवामुक्त –

भारतीय नौसेना का मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस रंजीत सेवामुक्त होने जा रहा है। इसे विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में समारोह का आयोजन कर सेवामुक्त किया जायेगा। इसे 06 मई को नौसेना डॉकयार्ड में भेज दिया जायेगा। इसे भारतीय नौसेना से 36 वर्ष सेवा के बाद सेवामुक्त किया जा रहा है। इस पोत की नींव 19 जून 1977 को रखी गयी और 16 जून 1979 को इसे लॉन्च किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 1983 को इसे भारतीय नौसेना में सम्मिलित किया गया था।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (03 मई) –

03 मई को विश्व भर में  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस वर्ष इसका विषय ‘मीडिया फॉर डेमोक्रेसी’ है। यह दिवस मीडिया की स्वंत्रता पर होने वाले हमलो से सुरक्षा और मरने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

कांगो में फिर इबोला वायरस का कहर –

कांगों में एक बार फिर इबोला वायरस ने अपना काम शुरू कर दिया है। इससे अब तक वहां कुल 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पूर्व 2014 से 2016 के बीच पश्चिम अफ्रीका में 11300 से अधिक लोगो की जान जा चुकी है।

ICC ने जारी की 80 देशों की 20-20 रैंकिंग –

ICC द्वारा जारी इस रैंकिंग में इस बार भारत को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

नार्थ कोरिया ने किया रॉकेट लॉन्च टेस्ट –

किम जोंग उन की मौजूदगी में नार्थ कोरिया ने शनिवार को लम्बी दूरी वाले कई रॉकेट लॉन्चरों का परीक्षण किया। इसके बाद किम जोंग उन ने सेना को हाई अलर्ट घोषित कर दिया।

ताजमहल हो रहा है बदरंग –

शोधकर्ताओं के अनुसार ताजमहल जिस सफ़ेद रंग के संगमरमर से बना है उसका रंग अब फीका पड़ने लगा है। इसकी वजह है गोल्डी काइरोनोमस नामक कीड़ा। यह काई के रंग जैसा ही हरा होता है और दलदली जगहों में पनपता है। जब गर्मियां बढ़ जाती हैं तो यमुना का पानी कम हो जाता है और आस पास दलदल हो जाती है। इसी में यह तेजी से पनप जाता है।

चक्रवाती तूफ़ान फोनी ने भारत के साथ बांग्लादेश में मचाई तबाही –

इस साल आये चक्रवाती तूफ़ान फोनी ने पहले भारत में उसके बाद बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई। बांग्लादेश में इस तूफ़ान से अब तक कुल 14 लोगों की जान चली गयी। भारत के पूर्वी तट से टकराने के बाद ओडिशा होता हुआ यह पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुचा। विशेषज्ञों ने इसे पिछले 20 वर्षों में आये तूफानों में सर्वाधिक शक्तिशाली बताया।

सीजेआई रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोपों को उच्चतम न्यायालय की आन्तरिक जाँच समिति ने ख़ारिज किया

उच्चतम न्यायालय की आतंरिक जांच समिति ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया। जस्टिस बोबडे की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई आधार नहीं है। समिति ने यह भी कहा कि मामले की जांच के दौरान हुई कार्यवाही की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इससे पहले महिला इस समिति के सामने पेश होने सेे इनकार कर चुकी है। महिला ने कहा था कि इस समिति से मुझे इंसाफ की उम्मीद नहीं है।

कनाडा के 10 डॉलर के नोट को ‘बेस्ट नोट ऑफ़ द ईयर’ घोषित किया गया – 

इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी द्वारा कनाडा के 10 डॉलर नोट को ‘बेस्ट नोट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018’ से नवाजा गया है। इस नोट की खास बात यह भी है कि यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट है। नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता वॉयला डेसमंड की तस्‍वीर प्रकाशित करने के कारण इस नोट को यह अवॉर्ड दिया गया है।

बैंगनी रंग के इस नोट को नवंबर 2018 में जारी किया गया था। इस नोट के पिछले हिस्‍से पर कनाडा के मानवाधिकार म्‍यूजियम की तस्‍वीर प्रकाशित की गई है। इस नोट पर पॉलिमर की कोटिंग है। यह अमेरिकी 10 डॉलर के नोट के मुकाबले बड़ा है। नोट को अवॉर्ड दिलाने वाली इस अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और रूस जैसे लगभग 15 देशों ने हिस्‍सा लिया था, लेकिन भारत ने इसमें हिस्‍सा नहीं लिया। हालांकि भारत पहले इस प्रतियोगिता में शामिल होता रहा है।

07 मई को मनाया गया विश्व अस्थमा दिवस –

विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इसे मनाये जाने के पीछे लक्ष्य इसके प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है।

स्कॉर्पियन क्लास की पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ लांच –

भारतीय नौसेना ने कल 06 मई को स्कॉर्पियन क्लास की चौथी पनडुब्बी  मझगांव डॉक लिमिटेड में लांच कर दी है। भारत कुल 06 स्कॉर्पियन पनडुब्बी सेना को देना चाहता है जिसमे वेला चौथी पनडुब्बी है।

थाईलैंड के नए सम्राट बने वजिरालोंगकोर्न –

विगत 70 वर्षों में यह पहला मौका था जब थाईलैंड के सम्राट के राज्याभिषेक को सबने टीवी पर लाइव देखा। यह राजवंश 1782 ईo से शासन कर रहा है। सम्राट वजिरालोंगकोर्न अपने वंश के 10वें शासक हैं।

 जलवायु आपात घोषित करने वाला पहला देश बना ब्रिटेन –

ब्रिटेन ने जलवायु आपात की घोषणा वहां हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद की। ऐसा करने वाला ब्रिटेन विश्व का पहला देश बन गया है।

ट्रेनिंग के दौरान एक कैडेट की मौत –

यह दुर्घटना देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान एक कैडेट के साथ हुयी। नाइट नेविगेशन एक्सरसाइज के दौरान चोटिल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

भारत को चुना गया आर्कटिक परिषद् का पर्यवेक्षक –

भारत को 07 मई को एक बार फिर आर्कटिक परिषद् का पर्यवेक्षक चुना गया है। यह फैसला फिनलैंड के रोवानिएवी में हुयी परिषद् की 11वीं बैठक में लिया गया। यह परिषद् विशेषतः सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर आर्कटिक देशों के मध्य समन्वय स्थापित करने का कार्य करती है।

हनी मिशन –

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने शहद के उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों व बेरोजगार युवाओं के बीच एक लाख से अधिक मधुमक्खियों के बक्से वितरित किये। इसका उद्देश्य शहद के उत्पादन के साथ लोगों को आय प्रदान करना है।

मानवों के कारण विलुप्त होने की कगार पर हैं कई जीवों की प्रजातियां –

UN द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पृथ्वी की जैव विविधता पर आये खतरों को लेकर आगाह किया गया है। मानव द्वारा प्रकृति को तेजी से नष्ट किये जाने के कारण उत्पन्न हुयी परिस्थिति के बारे में इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।

भारत इजराइल से खरीदेगा ‘स्पाइस 2000’ बम –

भारत, इजराइल से बंकर रोधी बम स्पाइस 2000 खरीदने जा रहा है। यह इस तरह के बम का नया वर्जन है। इस बम का प्रयोग भारतीय वायुसेना बालाकोट हमले में कर चुका है। इस बम से बंकर और इमारत को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सकता है।

सिंगापुर संसद से फेक न्यूज रोधी कानून पारित –

सिंगापुर संसद ने दो दिन की बहस के बाद 08 मई को इसे पास कर दिया। इस अधिनियम के तहत अधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि वे फेक न्यूज को हटाने का आदेश दे सकें या जुर्माना भी लगा सकेंगे। इसके पक्ष में 72 सांसदों ने और विपक्ष में 09 सांसदों ने वोट किया।

अमेरिका ने ईरानी धातुओं पर लगाया प्रतिबंध –

ईरानी धातुओं पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की है। इसके तहत ईरानी लोहा, ताँबा, स्टील व एल्युमिनियम पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

जगजीत पावड़िया –

अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड के लिए जगजीत पावड़िया का नाम पुनः चुना गया। इनका अगला कार्यकाल 02 मार्च 2020 से शुरू होगा। इनका वर्तमान कार्यकाल 2020 में समाप्त होना था। ये वर्ष 2015 से INCB की सदस्या हैं।

चीन में उइगर मुसलमानों के रोजा रखने पर भी है प्रतिबन्ध –

चीन में उइगर मुसलमानों पर कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगाए गए है। वहां पर दाढ़ी रखने, नमाज पढ़ने और महिलाओं के बुरका पहनने पर भी पाबन्दी है। वहां पर इन्हे रमजान के माह में रोजा रखने का भी अधिकार नहीं है। इसके लिए वहां उन पर सर्विलांस कैमरों से नजर रखी जाती है। मुस्लिम ही नहीं वहां अन्य किसी भी धर्म के लोगों को धार्मिक अनुष्ठान की आजादी नहीं है।

अमेरिका ने चाइनीज आइटम्स पर लगाया अधिक कर –

हाल ही में अमेरिका ने चीन से आयातित उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। अब इसने इम्पोर्ट ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 25% करने की घोषणा की है। इसे 10 मई से लागू किया जायेगा। इस फैसले का भारत पर असर यह दिख सकता है कि अब चीन अपने माल को भारतीय बाजारों में अधिक उतारने की कोशिश करेगा।

ब्रिटेन की खिलौना कंपनी हैमलेज का रिलायंस ने किया अधिग्रहण –

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने ब्रिटेन की खिलौना निर्माता कंपनी हैमलेज का अधिग्रहण कर लिया है। रिलायंस ने लगभग 620 करोड़ रुपयों में इसका अधिग्रहण किया है।

फेसबुक के सह-संस्थापक ने कहा फेसबुक के अधिकारों का हो शक्ति प्रथक्कन –

फेसबुक के सह संस्थापक रह चुके क्रिस हुगेस ने काफी वर्षों बाद इसके बारे में कुछ कहा है। इन्होने फेसबुक के रेग्युलेशन के बारे में बात कही है। इन्होने फेसबुक को अलग-अलग कंपनियों में टूट जाने को कहा है। इनके अनुसार फेसबुक, इंस्टाग्राम, मेसेंजर और व्हाट्सअप को अलग-अलग कंपनी बना देना चाहिए। 2004 में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान मार्क जुकरबर्ग और क्रिस ह्यूस दोनों ने मिलकर कंपनी बनाई थी। बाद में 2007 में क्रिस ने कंपनी छोड़ दी।

फेक न्यूज संबंधी कानून में सजा का प्रावधान –

सिंगापुर ने फेक न्यूज से संबंधित बिल को संसद से पारित कर दिया है। इसके तहत दोषी को 10 वर्ष की जेल और 3.77 करोड़ रूपये के जुर्माने का प्रावधान किया है।

मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया –

इस दुर्लभ वायरस का मामला सिंगापुर में सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक नाइजीरियाई व्यक्ति इस बीमारी को लेकर आया।

आयरलैंड ने की जलवायु आपात की घोषणा –

इस जलवायु आपात की घोषणा आयरलैंड की संसद ने की है। इसके साथ ही जलवायु आपात की घोषणा करने वाला आयरलैंड विश्व का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले ब्रिटेन ने जलवायु आपात की घोषणा कर इसके प्रति विश्व का ध्यान आकर्षित किया।

दिया मिर्जा बनी UN की विशेष दूत –

भारतीय फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा पहले से ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सद्भावना दूत के रूप में कार्य कर रही हैं। अब UN ने सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इन्हे अपना विशेष दूत नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इनके नाम की घोषणा की।

70 देशों ने नार्थ कोरिया से परमाणु हथियारों के परीक्षण को बंद करने का आग्रह किया –

उत्तर कोरिया द्वारा आये दिन किये जा रहे परमाणु हथियारों के परीक्षण से विश्व शांति को खतरा नजर आने लगा है। इसीलिए फ़्रांस ने इसके विरुद्ध एक आग्रह प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया जिस पर विश्व के 70 देशों ने हस्ताक्षर किये। परन्तु रूस व चीन ने हस्ताक्षर नहीं किये क्योंकि वे उसका समर्थन करते हैं।

भारतीय वायुसेना को मिला पहला अपाचे हेलीकॉप्टर –

अमेरिका की एरोस्पेस कंपनी बोईंग ने भारत को 22 अपाचे गार्जियन लड़ाकू विमानों में से पहला विमान सौंप दिया है। इसका सौदा मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। आधुनिक तकनीक से लैस यह विश्व की तमात सेनाओं में से अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर है। सन् 1975 में इस हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान भरी थी। इसके बाद सन् 1986 में इसे अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। इसका भार 5165 kg है। यह 365 km/hr की रफ़्तार से उड़ान भर सकता है। यह किसी भी मौसमी परिस्थिति में कार्य करने में सक्षम है।

जापान ने विश्व की सबसे तीव्र गति की बुलेट ट्रैन का किया ट्रायल –

जापान ने अपनी सबसे तेज गति की बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसकी अधिकतम स्पीड 400 km/hr (249 मील/घंटा) होगी। इसका परीक्षण जापान के दो शहरों सिदाई व ओमोरी के बीच किया गया। जापान ने इस ट्रेन का नाम ALFA-X रखा है। इस ट्रेन के अगस्त 2022 तक चलने की उम्मीद है। जापान में पहली बार हाई स्पीड ट्रेन सन् 1964 में चली।

11 मई को मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस –

11 मई को ही भारत में निर्मित देश के पहले एयरक्राफ्ट हंस ने 3 से 11 मई को सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी। भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी से संबंधित संस्थानों में भारत की क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त भारत में बनी त्रिशूल मिसाइल का भी इसी दिन सफलतापूर्ण परीक्षण किया था।

आज लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण के मतदान संपन्न हुए –

आज देश में लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण के मतदान संपन्न हुए। इसके तहत सात राज्यों में 59 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें 63.3% मतदान हुए। मतदान के दौरान प. बंगाल में कई जगहों पर हिंसा भी भड़क गई। इसके बाबजूद प. बंगाल में 80% से अधिक वोटिंग हुयी। देश में इसके अतिरिक्त अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

प्रसिद्ध बिरहा गायक हीरालाल यादव का निधन –

भारत के प्रसिद्ध गायक हीरालाल यादव का निधन 12 मई को 93 वर्ष की अवस्था में वाराणसी में हो गया। इनका जन्म 1936 में चेतगंज स्थित सरायगोवर्धन में हुआ था। इन्हे 16 मार्च 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मुंबई इंडियंस ने जीता IPL 2019 –

12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त फ़ाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मुंबई इंडियंस ने मात्र एक रन से चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने चौथी बार यह ख़िताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करके २० ओवर में 149 रन बनाये। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स 148 रन ही बना पायी।

पाकिस्तान ने IMF के साथ समझौता राशि पर किये हस्ताक्षर –

पाकिस्तान के आर्थिक संकट से जूझने के बाद 12 मई को IMF से एक समझौता किया। इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा पाकिस्तान को 3 साल में 6 अरब डॉलर की सहायता दी जाएगी। पाकिस्तान सन् 1950 में IMF का सदस्य बना था।

त्रिशूर पूरम उत्सव –

यह दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण उत्सव है जो केरल में मनाया जाता है। केरल में 13 मई को त्रिशूर पूरम उत्सव की शुरुवात हो गयी है। इस उत्सव की शुरुवात एक 54 वर्षीय हाथी द्वारा की गयी। यह उत्सव लगातार 36 घंटे तक मनाया जाता है। इसमें 30 हाथियों को सजाया जाता है। इसे देखने देश विदेश से बहुत से पर्यटक आते हैं।

इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द –

आज 13 मई को गृह मंत्रालय ने इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार संगठन ने पिछले कुछ वर्षों से विदेश से प्राप्त धन के आय और व्यय का व्योरा नहीं दिया है। इससे पूर्व गृह मंत्रालय द्वारा सन् 2018 में इंफोसिस को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

इंफोसिस फाउंडेशन –

इंफोसिस फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना सन् 1996 में इंफोसिस द्वारा समाज के वंचित लोगों के उद्धार के लिए की थी। यह संगठन ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक शिक्षा और पुस्तकालयी सुविधा को बढ़ावा देने हेतु कार्य करता है।

अमेरिका ने 12 विदेशी कंपनियों को ‘एंटिटी सूची’ में शामिल किया –

इसमें चीन, पाकिस्तान समेत कुल 12 देशों की कंपनियों को शामिल किया गया है। ‘एंटिटी सूची’ भारत में भी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी की जाती है। भारतीय मानक ब्यूरो अपने देश की सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विरुद्ध काम करने वाली कंपनियों, संगठन और व्यक्तियों को इस लिस्ट में शामिल करता है।

जेट एयरवेज के CFO अमित अग्रवाल ने दिया इस्तीफ़ा –

आर्थिक संकटों से जूझ रही विमान कंपनी जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। कंपनी के अनुसार इन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफ़ा दिया है।

श्रीलंका सरकार ने NTJ और इस्लामिक चरमपंथियों पर लगाया प्रतिबन्ध –

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही वहां के हालात नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। हमले के बाद से ही सरकार तीन इस्लामिक समूहों पर प्रतिबन्ध लगा चुकी है। ये संगठन हैं – नेशनल तौहीद जमात (NTJ), जमाते मिलायते इब्राहिम, विलायत अस सेयलानी।

सिकुड़ता जा रहा है चन्द्रमा –

हाल ही में NASA ने एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है कि चन्द्रमा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। नासा ने यह जानकारी अपने लूनर रीकानिसेंस ऑर्बिटर के माध्यम से ली गयी तस्वीरों के अध्ययन के बाद दी।

विराट बेस्ट बैट्समैन एंड क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर –

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सिएट क्रिकेट रेटिंग (CCR) इंटरनेशनल अवार्ड 2019 के साल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और क्रिकेटर के रूप में चुना गया। इसके अतिरिक्त जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज के रूप में चुना गया।

DRDO ने किया ‘अभ्यास’ ड्रोन का सफल परीक्षण –

DRDO ने ओडिशा के के चांदीपुर में इस ड्रोन का परीक्षण किया। यह ड्रोन एक छोटे से टरबाइन इंजन पर कार्य करता है। इसे सन् 2012 में पहली बार लांच किया गया था।

गुजरात में सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के दौरान चेहरे पर केक लगाने पर प्रतिबन्ध –

गुजरात सरकार ने यह फैसला सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किया है। इस उद्घोषणा का उल्लंघन करने वाले को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

भारत के खिलाफ WTO पहुंचा जापान –

मोबाइल फोन आयात शुल्क को लेकर जापान भारत के विरुद्ध विश्व व्यापार संगठन में पहुंच गया है। जापान ने भारत द्वारा मोबाइल फोन पर 20% आयत शुल्क लगाए जाने की शिकायत WTO में की है। जापान के अनुसार सितंबर 2014 में मेक इन इंडिया की घोषणा के बाद से भारत विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाता जा रहा है।

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 415 PPM के पार –

मानव इतिहास में पहली बार है जब कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। यह जानकारी एक अमेरिकी लेबोरटरी के सेंसर में दर्ज स्तर के माध्यम से प्राप्त हुयी है।

परमाणु समझौते से अलग हुआ ईरान –

ईरान ने अब खुद को आधिकारिक रूप से परमाणु समझौते से अलग कर लिया है। इससे पूर्व मई 2018 में अमेरिका खुद को इस समझौते से अलग करने की घोषणा कर चुका है। ईरान ने सन् 2015 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

गंगा बेसिन क्षेत्र में लगाए जाएंगे रुद्राक्ष में पेंड़ –

केंद्र सरकार ने नमामि गंगे परियोजना के तहत एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसमें गंगा स्वच्छ मिशन, HCL फाउंडेशन और इंटेक के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। इसके अंतर्गत उत्तराखंड के गंगा बेसिन में रुद्राक्ष के 10 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पाकिस्तानी वायु मार्ग में भारत के लिए प्रतिबन्ध की सीमा 30 मई तक बढ़ी –

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान ने भारतीय वायुयानों के लिए अपने क्षेत्र के उपयोग हेतु प्रतिबन्ध लगा दिया था। यह फैसला पाकिस्तानी विमानन मंत्रालय और सेना के अधिकारीयों की हुयी संयुक्त मीटिंग में लिया गया था। अब इसकी समय सीमा को बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया है।

हिमालया के ब्रांड अम्बेस्डर बने कोहली और ऋषभ पंत –

हिमालया कंपनी को 1930 में स्थापित किया गया था।

क्रिकेटर इयोन मॉर्गन एक मैच के लिए सस्पेंड –

ICC ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ हे ICC ने इन पर मैच फीस का 40% जुरमाना भी लगाया है।

अमेरिका में राष्ट्रीय आपात की घोषणा –

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 मई 2019 को देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर दी। उन्होंने यह घोषणा अमेरिकी संचार नेटवर्क को विदेशी शत्रुओं से बचाने के उद्देश्य से की है।

चंद्रयान – 2

भारत का द्वितीय चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ इसी वर्ष जुलाई में लांच होगा। इसके 06 दिसंबर 2019 को चन्द्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। इसरो ने कहा कि ये मिशन कुल 13 पेलोड लेकर जायेगा जिसमे एक NASA का भी होगा। इसके जरिये नासा पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी को नापेगा। ऑर्बिटर चन्द्रमा की सतह से 100 किमी दूरी पर चक्कर लगाएगा। जबकि लैंडर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा और रोवर अपने स्थान पर प्रयोग करेगा।

इगोर इस्टिमेक बने भारतीय फुटबाल टीम के नए कोच –

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने क्रोएशिया के रहने वाले इगोर इस्तिमेक को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। AIFF ने इनके साथ 2 साल का करार किया है।

कोपा इटालियन फुटबॉल खिताब –

इटली के लाजियो क्लब ने 7 वीं बार कोपा इटालियन फुटबॉल खिताब जीता। लाजियो ने यह ख़ितान अटलांटा को हराकर जीता।

ब्रिटेन के एंडी मरे नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित –

एंडी मरे ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी हैं, इन्हे 16 मई 2019 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नाइटहुड से सम्मानित किया गया। इन्हे यह सम्मान बर्किंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स द्वारा दिया गया। मरे ने अपने करियर में कुल 09 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। यह ओलंपिक में सिंगल्स में दो गोल्ड मैडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला एशियाई देश बना ताइवान –

आज 17 मई को ताइवान की संसद ने समलैंगिक विवाह कानून को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वहां की सर्वोच्च अदालत ने संविधान के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसे क़ानूनी रूप देने की मांग को ख़ारिज कर दिया था। बाद में अदालत ने संसद को संविधान में बदलाव करने हेतु  24 मई तक का समय दिया था।

यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होगा ‘कैलाश पर्वत’ –

हिंदू धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र और शिव का पावन धाम अब यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होने जा रहा है। यूनेस्को ने इसकी मंजूरी दे के इसे विश्व विरासत की धरोहरों की अंतरिम सूची में स्थान दिया है। तैयार प्रस्ताव में इस स्थल को विश्व धरोहर की सूची में प्राकृतिक के साथ सांस्कृतिक (मिश्रित) श्रेणी में रखा गया है। कैलाश का क्षेत्र भारत के साथ साथ चीन और नेपाल की भी संयुक्त धरोहर है। चीन व नेपाल पहले ही इसे विश्व धरोहर में शामिल किये जाने के प्रस्ताव को यूनेस्को को भेज चुका है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ने पूरा किया एक लाख किलो मीटर का सफर –

15 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से भारत की सबसे तेज रेल गाड़ी वंदे भारत बिना रुके एक लाख किमी का सफर पूरा कर चुकी है। यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है। दोनों शहरों के बीच का सफर यह महज 8 घंटे में पूरा कर लेती है।

CPL में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने इरफ़ान पठान –

इरफ़ान पठान कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) के खिलाडियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। जब CPL 2019 के खिलाडियों के नामों की घोषणा की गयी तो उसमे इरफ़ान पठान को स्थान दिया गया। बता दें कि इरफ़ान IPL के पिछले दो सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए। आखिरी बार वे सन् 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेले थे। तब भी उन्हें मात्र एक मैच में ही खेलने का मौका मिला था।

अटलांटिक महासागर पार करने वाली विश्व की पहली महिला बनी आरोही पंडित –

इन्होने यह कीर्तिमान अटलांटिक महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट में अकेले उड़ान भरकर स्थापित किया। इन्होने मात्र सात माह की ट्रेनिंग के बाद यह कारनामा कर दिखाया।

विश्व दूर संचार और सूचना समाज दिवस –

विश्व भर में वर्ल्ड टेलीकम्युनेक्शन एंड इन्फॉर्मेंशन सोसाइटी डे प्रति वर्ष 17 मई को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य इंटरनेट व इंटरनेट प्रौद्योगिकी से विश्व को अवगत कराना है। इस वर्ष इस दिवस की थीम थीम ‘Bridging the standardization gap’ अर्थात ‘मानकीकरण की खाई को भरना’ है।

भारतीय नौसेना ने MRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण –

भारतीय नौसेना द्वारा 17 मई को मध्यम दूरी की जमीन से वायु में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा कोच्चि और चेन्नई पोतों से पश्चिमी तट पर किया गया। यह परीक्षण भारतीय नौसेना, DRDO और इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 70 किमी है। यह मिसाल सटीक निशाना लगाने में सक्षम है और लड़ाकू विमान को भी मार गिरा सकती है। वर्तमान में यह मिसाइल सिर्फ UNO के 5 स्थाई सदस्य देशों के पास ही है।

मिलिट्री नर्सिंग स्टाफ को मिला एक्स-सर्विसमैन का दर्जा –

रक्षा मंत्रालय ने अब मिलिट्री नर्सिंग स्टाफ को भी एक्स सर्विसमैन का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय द्वारा चीफ ऑफ़ स्टाफ कमिटी की मीटिंग में चर्चा और सैद्धांतिक सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया।

ब्रिटेन ने पास किया नया आर्म्स एक्ट –

धारदार हथियारों से बढ़ती घटनाओं को मध्यनजर रखते हुए ब्रिटेन ने एक नया हथियार कानून पास किया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की शाही मंजूरी के बाद इस कानून को संसद से भी पास कर दिया गया। इस नए कानून के तहत वहाँ सिखों को कृपाण रखने का अधिकार दिया गया है। साथ ही धार्मिक उद्देश्य से इसके आदान प्रदान की भी अनुमति होगी। नए कानून में भी सिखों की धार्मिक भावना को ध्यान में रखने के लिए सिख समुदाय बेहद खुश है।

आस्ट्रेलिया सामान्य निर्वाचन –

आस्ट्रेलिया में शनिवार को सामान्य निर्वाचन के बाद आये एग्जिट पोल में वर्तमान PM स्कॉट मॉरिसन की पार्टी के जीतने की आशंका व्यक्त की गयी है। आस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा में कुल 151 सदस्य हैं।

आस्ट्रेलिया में सन् 1924 से है अनिवार्य मतदान का प्रावधान –

आस्ट्रेलिया में 18 वर्ष से आधी आयु के सभी युवाओं को मतदान करना अनिवार्य है। यदि वहां कोई वोट नहीं करता है तो सरकार उससे जबाव मांगती है। नागरिक द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाता है। आस्ट्रेलिया में पहली बार सन् 1924 में अनिवार्य मतदान का प्रावधान किया गया। यही वजह है की वहां वोटिंग का प्रतिशत 91% से नीचे नहीं आता।

WHO ने डिमेंशिया की रोकथाम हेतु जारी किये नए दिशा निर्देश –

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डिमेंशिया के खतरे को कम करने हेतु नये दिशा निर्देश जारी किये हैं। इसमें मुख्यतः स्मोकिंग न करने, शराब से दूर रहने और नियमित व्यायाम करने संबंधी बात कही गयी है। WHO के अनुसार आने वाले अगले तीस वर्षों में डिमेंशिया के मरीजों में 30% की वृद्धि होने की संभावना है।

अरब लीग की इमरजेंसी बैठक –

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव से परेशान सऊदी अरब ने लीग की आपातकालीन बैठक बुलाई है। इसमें खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव को कम करने हेतु चर्चा की जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद् और अरब लीग की तात्कालिक बैठक बुलाई गयी है। यह तनाव अमेरिका द्वारा ईरान के कथित खतरों पर एक विमानवाहक पोत और बमवर्षक विमान की तैनाती के बाद उत्पन्न हुआ है।

समुद्री कचरे से परेशान ऑस्ट्रेलिया –

प्लास्टिक कचरा आज विश्व भर में समस्या का सबब बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तट पर 10 लाख जूते और लगभग 70 हजार टूथ ब्रश का कचरे का ढेर देखने को मिला है। इसके अतिरिक्त इसके कोकोस द्वीप में हिन्द महासागर के किनारे करीब 414 मिलियन प्लास्टिक कचरे के टुकड़े प्राप्त हुए हैं।

अमेरिकी वायुसेना ने आतंकी समझ अपने ही लोगों पर बरसाए बम –

अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अमेरिकी वायु सेना से भारी चूक हो गयी। यहाँ पर अफगानी पुलिस तालिबानी आतंकियों से लड़ाई करने पहुंची। दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अमेरिकी वायुसेना से मदद मांगी। पुलिस की मदद के लिए आयी अमेरिकी वायुसेना ने अफगानी पुलिस को ही आतंकी समझ उन पर बम बरसा दिए। इस हमले में कुल 17 अफगानी पुलिसकर्मी मारे गए और 14 गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसरो अगले 10 वर्ष में सात वैज्ञानिक मिशन लांच करेगा –

इसरो (ISRO) ने इस बार अगले 10 वर्षों में कुल सात वैज्ञानिक मिशन लांच करने की योजना बनाई है। इन मिशन में शुक्र गृह के लिए सन् 2023 में जाने वाला मिशन भी शामिल है।

आस्ट्रेलिया के वर्तमान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया जीत का ऐलान –

हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुए आम चुनावों में वहां के वर्तमान PM ने अपनी जीत की घोषणा की है। यह चुनाव मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लड़ा गया। इस बार वहां के लोगो ने देश का 31वां PM चुनने के लिए मतदान किया।

राफेल नडाल ने जीता इटालियन ओपन का ख़िताब –

स्पेन के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने नौवीं बार इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने विश्व रैंकिंग के नंबर.1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

आयात शुल्क पर अमेरिका ने कनाडा व मेक्सिको से किया समझौता –

अमेरिका ने यह समझौता एल्युमिनियम और स्टील पर आयात शुल्क बढ़ाने के मामले में किया है। इसके तहत अमेरिका अब कनाडा और मेक्सिको से आयातित स्टील व एल्युमिनियम पर आयात शुल्क न तो लगाएगा और न ही बढ़ाएगा। इस करार के तहत तीनों देश इस तरह के आयात पर न तो शुल्क बढ़ाएंगे और न ही कोई नया शुल्क लगाएंगे। पहले यह समस्या अमेरिका द्वारा स्टील उत्पादों पर 25% और एल्युमिनीयम उत्पादों पर 10% आयात शुल्क लगा देने के कारण उत्पन्न हुयी थी।

सिम्बेक्स – 2019 समुद्री युद्धाभ्यास –

भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच ‘सिम्बेक्स – 2019’ संयुक्त सैन्याभ्यास की शुरुवात हो चुकी है। इस बार का यह आयोजन इसका 26वां संस्करण है। इसका आयोजन 16 से 22 मई के बीच किया जाना है।

नंदन नीलेकणि पैनल की रिपोर्ट –

इन्फ़ोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया को सौंप दी है। यह रिपोर्ट डिजिटल भुगतान से संबंधित है। इस समिति का गठन इसी वर्ष 08 जनवरी को किया गया था। इस समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था।

भारतीय शांति रक्षक जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित –

इस वर्ष कुल 119 सैन्य कर्मियों, असैन्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों को उनके साहस, शौर्य व बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसमें भारतीय शांतिदूत जितेंद्र कुमार के नाम को भी सम्मिलित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सय्यद अकबरुद्दीन इस सम्मान को जितेंद्र की ओर से ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस करेंगे।

मोईन उल हक भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त नियुक्त –

कल 20 मई को पाकिस्तान ने मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। यह जानकारी पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दी। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों को सही करने के लिए दिल्ली बहुत अहम् है इसलिए हम मोईन उल हक को वहां भेज रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद से दोनों देश के आपसी रिश्तों में काफी खटास उत्पन्न हुयी है।

भारत के उपराष्ट्रपति ने ओंगोल नस्ल की गाय के संरक्षण का आह्वान किया –

देश के उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू ने कल 20 मई को विजयवाड़ा स्थित स्वर्ण भारत न्यास में आयोजित एक कार्यक्रम में इस गाय पर एक विवरणिका भी जारी की। आंध्र प्रदेश के ओंगोल क्षेत्र में उत्पन्न होने के कारण इस गाय की नस्ल को ओंगोल नाम दिया गया।

‘अल्टिमा थुले’ पर नासा को मिले जल की उपस्थिति के साक्ष्य –

नासा ने कूपर बेल्ट में स्थित ऑब्जेक्ट 2014 MU 69 नामक पिंड को अल्टिमा थुले नाम दिया है। इस पर मेथेनॉल, बर्फ के रूप में जल और कार्बन के अणुओं के एक अजीब से मिश्रण के साक्ष्य मिले हैं। यह मानव जाति द्वारा खोजी गयी यह अब तक की सबसे दूर की दुनिया है।

जोको विडोडो दोबारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने –

इससे पूर्व 2014 में विडोडो राष्ट्रपति के चुनाव में जीत हांसिल कर राष्ट्रपति बने थे। इस बार 2019 में हुए चुनावों में पुनः इन्हे ही वहां की जनता ने राष्ट्रपति चुना। विडोडो इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ स्ट्रगल के सदस्य हैं।

नेपाल ने चीनी ऍप्स Alipay और WeChat पर लगाई रोक –

नेपाल ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म अलीपे और वीचैट पर रोक लगा दी है। यह रोक नेपाल के केंद्रीय बैंक ‘नेपाल राष्ट्र बैंक’ द्वारा लगाई गयी है। यह रोक देश को हो रहे विदेशी मुद्रा घाटे से बचाने के लिए लगाई गयी है। बैंक ने कहा कि इनके जरिये होने वाले लेन देन का नेपाल में कोई रिकॉर्ड नहीं होता इसलिए इनका कोई आंकङा भी उपस्थित नहीं है। ये दोनों ही चीन के दो मुख्य पेमेंट्स प्लेटफॉर्म्स हैं। अलीपे की शुरुवात चीन की कंपनी अलीबाबा ने की। वहीं वीचैट की शुरुवात मल्टी नेशनल कंपनी टेंसेंट ने की।

हुथी विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल, सऊदी अरब ने हवा में ही ध्वस्त की –

सऊदी अरब ने यमन की ओर से दागी गयी दो बैलिस्टिक मिसाइल्स को हवा में ही मार गिराया। इनमे से एक मिसाइल मक्का की ओर तो दूसरी जेद्दा की ओर दागी गयी थी। इन विद्रोहियों को कथित तौर पर ईरान का समर्थन प्राप्त है। उधर हुथी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से साफ़ इनकार किया है। हुथी प्रवक्ता याहया सारेया ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि सऊदी अरब हमेशा ऐसे ही बेबुनियाद और मनगणंत आरोप लगता रहता है। ध्यातव्य है कि यमन और सऊदी अरब में लम्बे समय से आपसी संघर्ष चलता आया है।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस –

आज 22 मई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रकृति के संतुलन के लिए जैव विविधता की महत्ता को दर्शाने हेतु मनाया जाता है।

इसरो ने RISAT -2B का किया सफल प्रक्षेपण –

इसरो ने आज 22 मई को PSLV- C46 के माध्यम से रीसेट-2B राडार सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया। इस सीरीज का यह चौथा सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट का भार 650 kg है।

भारत में कमाई के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर –

मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को पीछे छोड़कर भारत की सर्वाधिक कमाई करने वाली कंपनी बन गयी है। लगभग एक दशक पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार इंडियन ऑइल के मुकाबले आधा था।

बैंक्स और NBFC पर नजर रखने के लिए RBI बनाएगा विशेष काडर –

भारतीय रिजर्ब बैंक अब बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) पर नजर रखने हेतु एक काडर गठित करने जा रही है। इसका निर्णय 21 मई को चेन्नई में हुयी RBI की बैठक में लिया गया।

RBI फिर जारी करने जा रहा है 10 के नए नोट –

RBI फिर से गाँधी श्रृंखला के नए नोट जारी करने जा रहा है। इसके बाद 10 के पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। इस नए नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।

लोकसभा चुनाव – 2019 में रहा अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत मतदान –

भारत में लोकसभा चुनाव के इस बार के अंतरिम आंकड़ों के तहत 67.1 % मतदान हुए। यह भारत में लोकसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक मत प्रतिशत है।

पाक नागरिकों के वीजा पर बांग्लादेश ने लगाई रोक –

बांग्लादेश के पाकिस्तान से हुए गतिरोध के फलस्वरूप पाकिस्तान में स्थित बांगलादेश के उच्चायोग ने पाकिस्तानी नागरिको को बांग्लादेशी वीजा देने पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश ने सन् 2013 में 1971 के संग्राम के युद्ध बंदियों को फांसी देने का निर्णय दिया था। तभी से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए।

क्रिकेट वनडे विश्वकप के इतिहास में भारत ने पहली बार भेजी सबसे उम्रदराज टीम –

इस बार वनडे विश्वकप में भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है उनकी औसत आयु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। इस बार की भारतीय टीम की आयु का औसत 29.53 वर्ष है। इसमें MS धोनी की उम्र सर्वाधिक (37 वर्ष) और कुलदीप यादव की सबसे कम (24 वर्ष) है। 1987 में कपिलदेव की कप्तानी में टीम की औसत आयु 26.2 वर्ष थी।

जोखा अल्हार्थी को अंतर्राष्ट्रीय मानबुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को इस बार के अंतर्राष्ट्रीय मानबुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘सेलेस्टियल बॉडीज’ के लिए प्रदान किया गया। ये अरबी भाषा की पहली लेखिका हैं जिन्हे यह सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ इन्हे 50 हजार पौंड (लगभग 44 लाख रुपते) की धनराशि प्राप्त होगी।

लोकसभा चुनाव 2019 – 542 सीटों पर वोटों की गिनती आज –

2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हो गयी। इसके आंकड़ें कल विस्तृत रूप से प्रस्तुत किये जायेंगे।

भावना कंठ बनी पहली महिला ऑपरेशन फाइटर पायलट –

आज 23 मई को भारतीय वायुसेना की लेफ्टिनेंट भावना कंठ पहली ऑपरेशन फाइटर पायलेट बन गयी हैं। इन्होने आज अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अर्थात अब वे किसी भी हवाई युद्ध में हिस्सा ले सकती हैं। ये भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाली महिलाओं के पहले बैच में से एक हैं। वर्तमान में वे राजस्थान में पाकिस्तानी बॉर्डर पर तैनात हैं। भारतीय वायुसेना में अभी कुल 94 महिला पायलेट हैं। परन्तु वे फाइटर प्लेन नहीं उड़ा सकतीं, बल्कि इन्हे सिर्फ हेलीकॉप्टर और परिवहन एयरक्राफ्ट पर ही तैनात किया जाता है।

IAF ने ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया परीक्षण –

कल 22 मई को भारतीय वायुसेना ने SU-30 MKI लड़ाकू विमान द्वारा वायु से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। यह इस सुपर सोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल का नया संस्करण है।

OYO बना चीन का दूसरा सबसे बड़ा होटल ग्रुप –

OYO ने चीन के मार्केट में मात्र डेढ़ वर्ष पहले ही प्रवेश किया है। इतनी जल्दी यह चीन का दूसरा सबसे बड़ा होटल समूह बन गया है।

बैडमिंटन का सुदीरमन कप –

चीन से 5.0 से हारकर भारत सुदीरमन कप से बाहर हो गया है। ध्यातव्य है कि चीन सुदीरमन कप का 10 बार चैम्पियन रह चुका है।

सोनी कई देशों में बंद करेगा अपने स्मार्टफोन की बिक्री –

टेक्नोलॉजी की दिग्गज जापानी कंपनी भारत समेत कई देशों में अपने स्मार्टफोन की बिक्री को बंद करने जा रहा है। कंपनी फिलहाल जापान, ताइवान, यूरोप, हांगकांग में अपने व्यापार पर फोकस करना चाहती है। कंपनी अब भारत में कोई भी नया स्मार्टफोन लांच नहीं करेगी। कंपनी ने यह फैसला मोबाइल पोर्टफोलियो में हो रहे लगातार नुक्सान के चलते लिया है।

सुनीता लाकरा ने पूरे किये 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच –

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकरा ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ हुए एक श्रंखला मैच के दौरान अपने 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली इस खिलाड़ी ने सन् 2009 में हॉकी में कदम रखा था।

मलेशिया के पूर्व सुल्तान की मृत्यु –

मलेशिया के पूर्व बादशाह सुल्तान मुहम्मद शाह का 22 मई को 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वे मध्य पहांग राज्य के 5वे सुल्तान थे। इन्हें सन् 1974 में पहांग राज्य का 5 वां सुल्तान चुना गया था। इन्होंने फुटबॉल के विकास के लिए अथक प्रयास किये थे। इन्होंने अपने ख़राब स्वास्थ्य के चलते अपने बेटे सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान अहमद के पक्ष में गद्दी छोड़ दी थी। ध्यातव्य है कि मलेशिया का बादशाह वहाँ में संवैधानिक शासक के रूप में कार्य करता है।

फीफा विश्वकप – 2022

फीफा द्वारा इस बार 48 देशों की टीमों को शामिल करने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। इस बार 2022 में क़तर में होने जा रहे फीफा विश्वकप में भी कुल 32 देश ही हिस्सा ले पाएंगे।

मानव शव से खाद बनाने की मंजूरी –

अमेरिकी राज्य वाशिंगटन विश्व का पहला राज्य बन गया है जिसने मानव शरीर से खाद बनाने की मंजूरी दे दी है। मई 2020 में यह नियम लागू हो जायेगा। इसके तहत किसी को मृत्यु के बाद अपने शरीर को कम्पोस्ट के लिए देने का विकल्प होगा। इस बिल का उद्देश्य अंतिम संस्कार के कारण होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का पद से इस्तीफ़ा –

लोकसभा चुनाव 2019 के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए थे। इसमें नायडू की पार्टी तेलगुदेशम को पराजय झेलनी पड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कल 23 मई को पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इन्होंने अपनी हार स्वीकार कर, राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। ‘YSR कांग्रेस पार्टी‘ ने वहां की विधानसभा की कुल 175 सीटों में से 149 पर जीत हासिल की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लम्बे कार्यकाल का रिकॉर्ड इनके नाम है। इनके बाद कांग्रेस के Y. S. जगनमोहन रेड्डी अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जगनमोहन का जन्म 21 दिसंबर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में हुआ था।

टेरेजा मेय के इस्तीफे की घोषणा –

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेजा मेय ने 24 जून को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह निर्णय ब्रेक्जिट के संबंध में अपने प्रदर्शन को लेकर लिया है। अब वे 07 जून तक इस पद पर रहेंगी। ध्यातव्य है कि टेरेजा मेय ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं।

DRDO द्वारा गाइडेड बम छोड़ने का सफल परीक्षण –

कल 24 मई को पोखरण (राजस्थान) में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा 500 kg के एक गाइडेड बम को छोड़ने का सफल परीक्षण किया गया। इस बम का भारत में ही निर्माण किया गया।

सूरत के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में 23 स्टूडेंट्स की मौत –

गुजरात के सूरत में एक कोचिंग संस्थान में भीषण आग लग गयी। इसमें 23 स्टूडेंट्स की जान चली गयी। हादसे के बाद सूरत के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस.के. आचार्य और फायर ऑफिसर कीर्ति मोढ़ को निलंबित कर दिया। साथ ही इस अग्निकांड की जांच के लिए CM विजय रुपाणी ने कमिटी के गठन का निर्देश दे दिया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी राज्य सरकार को नोटिस भेजा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने NDA को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया –

भारत में लोकसभा चुनाव- 2019 के परिणाम आने के बाद नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा और अन्य पार्टियों वाले दल NDA को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। 2019 में हुए आम चुनाव की 23 मई को हुयी मतगणना में भाजपा को लोकसभा की 545 में से कुल 303 सीटें प्राप्त हुईं।

लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर दक्षिणी सूडान में नियुक्त –

लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को द. सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इनके नाम की घोषणा की है। ये वहां पर रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रेंक कमाजी का स्थान लेंगे। कमाजी का कार्यकाल आज 26 मई को समाप्त हो गया।

द्वितीय शंघाई सहयोग संगठन मॉस मीडिया फोरम का आयोजन –

दूसरे शंघाई सहयोग संगठन मॉस मीडिया फोरम का आयोजन 23 से 26 मई के बीच बिश्केक (किर्गिस्तान) में संपन्न हुआ। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सूचना व प्रसारण मंत्रालय के एक शिष्ट मंडल ने किया। आयोजन का उद्घाटन किर्गिस्तान के राष्ट्रपति एस. जीनबेको द्वारा किया गया।

चन्द्राणी मुर्मू बनी सबसे कम उम्र की महिला सांसद –

चन्द्राणी मुर्मू इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थीं। इन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत कर ये उपलब्धि हांसिल की। ये 25 वर्ष 11 माह की उम्र में सांसद बनीं हैं। चन्द्राणी ने क्योंझर लोकसभा सीट से जीत हांसिल की। यह सीट अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है। इन्होंने ओडिशा बीजू जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर यह जीत हांसिल की। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दो बार सांसद रहे अनंत नायक को 67822 वोटों से हराया। ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं जिनमे से 33% पर यानी कि सात सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुना गया। इसी के साथ ओडिशा संसद में 33% महिला सांसद भेजने वाला पहला राज्य बन गया है।

दुष्यंत चौटाला –

चन्द्राणी मुर्मू से पूर्व दुष्यंत चौटाला 16 वीं लोकसभा में भारत के सबसे कम उम्र (26 वर्ष) के सांसद थे। वे इंडियन नेशनल लोकदल से हिसार लोकसभा सीट से सन् 2014 में सांसद चुने गए थे।

वीरू देवगन का निधन –

बॉलीबुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का आज 27 मई को मुंबई में निधन हो गया। इन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरिओग्राफर के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त इन्होंने एक फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ का निर्देशन भी किया।

प्रेम सिंह तमांग बने सिक्किम के मुख्यमंत्री –

प्रेम सिंह तमांग उर्फ़ पी. एस. गोले ने सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ये सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा दल के नेता हैं। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आम तौर पर CM की शपथ राजभवन में हुआ करती है। परन्तु प्रेम सिंह ने खुले मैदान में शपथ लेने की इच्छा जताई जिससे जनता भी इस समारोह में शरीक हो सके।

दिल्ली से इटावा के बीच यमुना सर्वाधिक प्रदूषित –

IIT और मिश्र की एलेक्सेंड्रा यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त अध्ययन के तहत यह नतीजा सामने आया। इसके लिए यमुना के 12 जगहों से लिए गए सेंपल की जांच की गयी।

नासा ने आर्टेमिस-2024 मून मिशन के शेड्यूल की घोषणा –

नासा ने 2024 में लांच किये जाने वाले आर्टेमिस-2024 मून मिशन की घोषणा कर दी है। मानव के चाँद पर पहुंचने से पूर्व वहां पर एक छोटा सा स्टेशन भी बनाया जाएगा। चाँद पर पहुंचने वाला प्रथम मानवयुक्त यान अपोलो था। यूनानी पौराणिक देवता हैं जिनकी जुड़वां बहन आर्टेमिस है। उसी के नाम पर इस मिशन को नाम दिया गया है।

विमान AN-32 को जेट्रोफा बायो फ्यूल के प्रयोग की अनुमति –

रूस में निर्मित भारतीय वायुसेना के विमान AN-32 को जेट्रोफा बायो फ्यूल के प्रयोग की अनुमति मिल गयी है।

हिमयुग के समुद्री जल की खोज –

शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अब हिन्द महासागर में हिमयुग का जल खोज निकाला है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह जल समुद्री चट्टानों की दरारों में हजारो वर्षों से उपस्थित था। इसकी खोज मालदीव के समुद्री क्षेत्र में हुयी है।

माउंट एवरेस्ट से इकठ्ठा किया गया 10 हजार कि.ग्रा. से अधिक कचरा –

विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट से पहले स्वच्छता मिशन के तहत करीब 10000 kg ठोस अपशिष्ट को इकठ्ठा किया गया है। इस अभियान की शुरुवात 14 अप्रैल 2019 को की गयी थी। यह अभियान सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की मदद से चलाया गया।

यूरोपीय संसद के सदस्य निर्वाचित हुए दिनेश धमीजा –

जापान अमेरिका से खरीदेगा 105 युद्धक विमान A-35

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हवाले यह पता चला है कि जापान उससे 105 A-35 युद्धक विमान खरीदने जा रहा है। इसके बाद जापान सर्वाधिक A-35 विमान रखने वाला देश बन जायेगा।

आकाश – 1S मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण –

कल 27 मई को DRDO ने सतह से वायु के मार करने वाली आकाश-1S मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

सौरभ चौधरी ने ISSF विश्वकप में जीता स्वर्ण पदक –

सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हांसिल किया है। म्यूनिख विश्वकप में तीन स्वर्ण पदक के साथ भारत शीर्ष पर है। इससे पूर्व 26 मई को अपूर्वी चंदेला ने महिला वर्ग में इसी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया था।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना –

इस योजना के तहत झारखण्ड के करीब 30 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों में करीब 2000 करोड़ रुपयों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत 05 एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को 5000 रूपये प्रति वर्ष दिए जायेंगे। यह राशि DBT के तहत सीधे किसान के खाते में डाली जायेगी। परन्तु इनकम टैक्स देने वाले किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

नवीन पटनायक 5 वीं बार बने ओडिशा के मुख्यमंत्री –

नवीन पटनायक ने आज 29 मई को एक सार्वजनिक समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इन्होने लगातार 5 वीं बार इस पद को ग्रहण किया। राज्यपाल प्रोo गणेशीलाल ने भुवनेश्वर में हुए इस आयोजन में इन्हें CM पद की शपथ दिलाई। इन्होंने पहली बार सन् 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नाइन डॉट्स प्राइज – 2019

आज 29 मई को भारतीय लेखिका एनी जैदी को एक लाख डॉलर के नाइन डॉट्स प्राइज के लिए चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार ‘ब्रेड सीमेंट फैक्ट्स’ के लिए दिया गया। यह पुरस्कार समसामायिक मुद्दों को उठाने वाले नवीन लेखकों को प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य नवीन विचारधारा को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह –

देश में हुए लोकसभा चुनाव 2019 में भारी जीत हासिल करने के बाद आज 30 मई को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही 24 केबिनेट मंत्री, 23 राज्य मंत्री और 09 राज्य मंत्रियों (स्वतन्त्र प्रभार) ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को भारत के 15 वे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस आयोजन में देश-विदेश के करीब 8000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

निर्मला सीतारमण बनीं भारत की पहली महिला वित्त मंत्री –

आज 30 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह में PM के साथ अन्य 24 केबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इसमें निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा गया। इसके साथ ही यह भारत की पहली महिला वित्त मंत्री बन गयी हैं। हालांकि 16 जुलाई 1969 से 27 जून 1970 तक तात्कालिक PM इंदिरा गाँधी ने भी यह पद सँभाला। परन्तु स्वतन्त्र रूप से वित्त मंत्री बनने वाली पहली भारतीय महिला निर्मला सीतारमण बन गयी हैं। इससे पूर्व 03 सितंबर 2017 को इन्हें रक्षा मंत्री बनाया था। ये सन् 2008 में BJP से जुड़ी थी। इनका जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै (तमिलनाडु) में हुआ था।

जगमोहन रेड्डी बने बने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री –

जगमोहन रेड्डी ने 30 मई को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश की राजनीतिक पार्टी YSR कांग्रेस प्रमुख है। राज्यपाल E.S.L. नरसिम्हन ने उन्हें CM पद की शपथ दिलाई। इससे पहले ही CM चंद्रबाबू ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया था। राज्यपाल ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद कर कार्य करते रहने को कहा।

करमबीर सिंह बने भारतीय नौसेना प्रमुख –

वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह को अब भारतीय नौसेना प्रमुख के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इन्होंने एडमिरल सुनील लांबा का स्थान ग्रहण किया जो कि आज 31 मार्च को रिटायर हो गये हैं। करमबीर सिंह का जन्म 03 नवंबर 1959 को जालंधर में हुआ था। इससे पहले ये पूर्वी नौसेना के प्रमुख थे।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस –

31 मई को विश्व भर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। WHO ने सन् 1987 में यह दिवस मनाने की शुरुवात की थी। तम्बाकू खाने से होने वाली समस्याओं से बचने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व के सभी देशों से तम्बाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने की अपील की। ताकि इसके उत्पादन और विक्रय में कमी लायी जा सके।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?