29 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बने बिपिन रावत-

भारतीय थल सेना प्रमुख विपिन रावत को हाल ही में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर इन्होंने बी. एस. धनोवा का स्थान लिया, जो कल 30 सितंबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके बाद वरिष्ठता क्रम में विपिन रावत का नाम आता है जो इस साल के अंत में 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। विपिन रावत ने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी)-

यह कमेंटी भारत की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को मिलाकर बनीं है। इसका कार्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बिठाना औऱ बाहरी खतरों से निपटने की रणनीति तैयार करना है। तीेनों सेना के प्रमुखों में इसका अध्यक्ष वही होता है जो वरिष्ठा क्रम में अबसे ऊपर होता है। इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के सृजन की घोषणा की थी। इस पद के सृजन के बाद सीओएससी के अध्यक्ष का पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।

भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस खंदेरी-

आधुनिक तकनीक ने लैस पनडुब्बी आईएनएस खंदेरी को हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर कैंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इसका निरीक्षण भी किया। इसके निर्माण में पूरे 10 वर्ष का समय लगा। इसे पिछले ढाई साल कई खतरनाक समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। इस पनडुब्बी की खास बात यह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आती है। यह कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। यह एक बार में 45 दिनों तक पानी के भीतर रह कर 12000 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। पानी के अंदर इसकी रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा की होगी। यह समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जा सकती है। इसका कुल भार 1550 टन है।

आईएनएस खंदेरी का नामकरण-

इसका नामकरण महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के खंदेरी दुर्ग के नाम पर रखा गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?