3 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

3 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 3 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

आज भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ का जन्मदिवस है।

संयुक्त अरब अमीरात ने निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंपा –

आज UAE ने आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सदस्य निसार को भारत को सौंप दिया। निसार जम्मू कश्मीर में 2017 में CRPF कैंप पर हुए हमले का आरोपी है। यह हमला जम्मू कश्मीर के लेथपोरा में स्थित CRPF के कैंप पर हुआ था। 30-31 दिसंबर को इसने जिन तीन आतंकियों से हमला कराया था उन तीनों को हमारे जवानो ने मार गिराया था। इसमें हमारे 5 जवान भी शहीद हो गए थे। इससे पहले भी UAE बहुत से भगौड़ों को भारत को सौंप चुका है।

पकिस्तान में दो हिंदू बहनों का जबरन धर्मान्तरण कर विवाह –

हाल के कुछ दिनों से यह मामला सुर्ख़ियों में है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के जबरन धर्मान्तरण की बात कोई नई नहीं है। परन्तु हाल ही में पकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू बहनों रीना और रवीना के धर्मान्तरण का मामला ख़ासा चर्चा में है साथ ही इन दोनों बहनों के नाबालिग होने की भी बात सामने आयी है।

अमेरिका ने भारत को MH-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी –

यह जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्राप्त हुयी है। इन 24 हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत लगभग 2.6 अरब डॉलर हो सकती है। इन हेलीकॉप्टरों का निर्माण लॉकहीड मार्टिन द्वारा किया गया है। ये हेलीकॉप्टर पोतों और पनडुब्बियों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। ये हेलीकॉप्टर भारत में सी-किंग हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। सी-किंग हेलीकॉप्टर ब्रिटेन में निर्मित थे।

UP बोर्ड परीक्षा 2019 –

UP बोर्ड की परीक्षा इस बार 7 फरवरी को प्रारंभ होकर 28 फरवरी को समाप्त हो गयी थीं। इस बार करीब 58 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इस बार बोर्ड का रिजल्ट 14 से 20 अप्रैल के बीच आने की संभावना है। इस रिजल्ट को स्टूडेंट्स UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10 वीं और 12 के परिणाम की घोषणा 29 अप्रैल 2018 को की थी।

जेट एयरवेज के खेमे में बचे मात्र 15 हवाई जहाज –

जेट एयरवेज इस समय आर्थिक समस्या से गुजर रही है। वर्तमान में मात्र 15 विमान ही सेवा में संचालित हैं। ये सभी घरेलू उड़ानों में कार्यरत हैं। भारत में नियमानुसार अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भरने के लिए किसी एयरलाइन के पास 20 एयरक्राफ्ट और 120 डेली फ्लाइट होना अनिवार्य हैं। इस तरह अब ये भारत की सबसे छोटी एयरलाइन बन गयी है।

सन् 2060 में भारत विश्व का सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश होगा –

एक रिपोर्ट के अनुसार अब से 40 साल बाद भारत विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश होगा। वर्तमान में इंडोनेशिया विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश है। मुस्लिम आवादी के मामले में अभी भारत दूसरे नंबर पर है।

व्यापक विरोध के बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति का इस्तीफ़ा –

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल अजीज बोटेफ्लिका ने 20 साल तक सत्ता संभालने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। गत 22 फरवरी से चल रहे व्यापक विरोध के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। 2013 में पड़े ह्रदय घात के बाद ये सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखते थे। ये 82 वर्ष के हैं और व्हील चेयर पर हैं। वहां की सेना भी इन्हे अयोग्य मानाने लगी थी। ये सन् 1999 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।

सन् 2017 में वायु प्रदुषण से विश्व में 50 लाख लोगों की जान गयी –

वायु प्रदुषण विश्व भर में चिंता का विषय है। परन्तु भारत और चीन में यह स्थिति अत्यंत भयावह है। स्टेट ऑफ़ ग्लोबल एयर 2019 के अनुसार सिर्फ भारत की बात करें तो 2017 में इसके कारण यहाँ 12 लाख लोगों की मौत हो गयी।

ब्रुनेई में आज से सख्त इस्लामिक कानून लागू –

ब्रुनेई एक इस्लामिक बहुल आवादी वाला देश है। यहाँ  आवादी 4 लाख 20 हजार है, इसमें दो तिहाई जनसंख्या मुस्लिम है। आज से यहाँ सख्त इस्लामिक कानूनों को लागू कर दिया गया है। यहाँ के सुल्तान हसनल बोल्किया ने इसे लागू किया। इसके तहत पत्थर मार-मार कर हत्या करना, हाथ, पैर काट देना इत्यादि क्रूर सजाएं सम्मिलित हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर ब्रूनेई के इन क्रूर कानूनों की निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे क्रूर, अपमानजनक और अमानवीय करार दिया है। वहीं इस तरह धार्मिक कानून लागू करने के विरोध में बहुत से हॉलीवुड कलाकारों ने सुल्तान के आलीशान होटलों के बहिष्कार की अपील की। ध्यातव्य है कि सन् 1957 से ब्रुनेई में किसी को मौत की सजा नहीं सुनाई गयी है।

दक्षिण कोरिया ने शुरू की 5G सेवा –

दक्षिण कोरिया ने आज 5G सेवा शुरू कर बाजी मार ली है। उन्होंने यह सेवा निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ही शुरू कर दी। परन्तु आम नागरिकों को यह सेवा 5 अप्रैल से ही प्राप्त होगी। इस दौड़ में अमेरिका, चीन व जापान भी शामिल थे। इन सबको पछाड़ कर साउथ कोरिया ने आज 5G सेवा शुरू कर दी। इस तरह दक्षिण कोरिया 5G सेवा शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। दक्षिण कोरिया का दावा है कि यह सेवा 4G से 20 गुना ज्यादा स्पीड देगी। इस तरह पूरी मूवी एक सेकेंड से भी कम समय में डाउनलोड हो जाया करेगी।

महाराष्ट्र के गाँव के एक खेत में तेंदुए के 5 बच्चे जल कर मरे –

महाराष्ट्र में हुयी यह घटना ख़ासा चर्चा में है। दरअसल गन्ने के खेत में बचे हुए फूंस को मजदूरों द्वारा जला दिया गया। मजदूरों को नहीं पता था कि खेत में तेंदुए के छोटे बच्चे हैं। बाद में उनके शव देख के इस बात का पता चला। ये घटना पुणे के एक गाँव की है।

आज म्यांमार के सिविल अफसरों ने चंडीगढ़ का दौरा किया –

आज म्यांमार से आये अधिकारीयों ने यहाँ भारतीय विरासत को करीब से देखा। इन्होने रॉक गार्डन, केपिटल काम्प्लेक्स और PGI का दौरा किया।

4 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी के लिए यहाँ पर click करें

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?