4 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

जापान में नए राजा की ताजपोशी –

नारुहितो आज जापान के नए राजा बने। जापान में शुरू हुयी यह राजशाही “रीवा” के नाम से जानी जाएगी। इस उपलक्ष्य में जापान में देश के कर्मचारियों के लिए 10 दिन के अवकाश की घोषणा की गई। जापान के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। किसी भी देश के कर्मियों के लिए इतने दिन की छुट्टी मिलना ख़ुशी की वजह हो सकता है। लेकिन जापान में इससे उल्टा ही देखने को मिला। जापान के नागरिक इस छुट्टी से नाराज हैं। जापान के नागरिकों की यही सोच उसके इतने विकसित होने की वजह है।

VIDEOCON पर 90 हजार करोड़ का कर्ज –

वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों VIL और VTL पर SBI और अन्य बैंकों का 90000 करोड़ का कर्ज है। यह लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट करने के कारण SBI ने पिछले साल दिवालिया प्रिक्रिया शुरू कराई थी।

अमेजन के प्रमुख जेफ़ बेजोस का फोन सऊदी ने हैक किया

सऊदी अरब ईराक को देगा एक अरब डॉलर की आर्थिक मदद –

इराक के साथ अच्छे संबंधों हेतु यह कदम उठाया गया है। ईराक को यह रकम स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण कराने के लिए दी जा रही है। ध्यातव्य है कि खाड़ी युद्ध के समय सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्ज़ा करने की कोसिस की थी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते इन दोनों देशों के आपसी रिश्ते ख़राब हो गए थे। फिर सन् 2014 में दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुयी। इसके बाद सऊदी अरब ने सन् 2015 में 25 साल बाद पुनः बग़दाद में अपना दूतावास खोला।

सऊदी अरब के परमाणु रिएक्टर  कार्य पूर्ण होने की कगार पर –

यह परमाणु रिएक्टर रियाद में स्थित किंग अब्दुल अजीज सिटी के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित है। आज पहली बार इसकी सेटेलाइट इमेज जारी की गयी है। उम्मीद की जा सकती है कि अरब इसका प्रयोग परमाणु हथियारों के निर्माण हेतु नहीं करेगा। क्योंकि उसने अभी तक इससे संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कानूनों पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के पद के लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन –

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच का पद अभी रिक्त पड़ा है। इसके लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमे बहुत से बड़े नाम शामिल हैं। इन नामो में सबसे शीर्ष पर हैं रेमंड डोमेनेक का। ये फ़्रांस के वही कोच हैं जो फ़्रांस की टीम को सन् 2006 में फ़ाइनल तक ले गए थे।

रूस से 21 मिग-29 खरीदेगा भारत –

भारत में फाइटर प्लेन्स की कमी के चलते भारत अब रूस से मिग-29 खरीदने जा रहा है।

मदर डे पर चीन में प्रदर्शित होगी श्रीदेवी की अंतिम फिल्म “मॉम” –

नरेंद्र मोदी को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक अवार्ड “जायद” से सम्मानित करने की घोषणा की गयी। यह सम्मान इन्हे भारत और संयुक्त अरब अमीरात के आपसी रिश्तों को मजबूत करने हेतु दिया गया। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान ने उन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा की। यह सम्मान देश के प्रमुख, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राजाओं को दिया जाता है।

आज ईराक में हुए IS के हमले में वहां के 5 पुलिसकर्मियों की मौत –

यह हमला इराक के उत्तरी प्रान्त किरकुक में दाकुक के नजदीक हुआ। इस हमले में एक अधिकारी समेत 5 पुलिसकर्मी मारे गए।

अफगानिस्तान के पश्चिमी बगदीश प्रांत में आतंकी हमले में 20 जवान शहीद –

आज सुबह हुए इस तालिबानी हमले में वहां के 20 सैनिक व पुलिसकर्मी मारे गए। यह हमला एक सरकारी परिसर में हुआ। तालिवान के प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आज FIFA ने जारी की फुटबॉल टीम्स की विश्व रैंकिंग –

आज फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में सबसे ऊपर बेल्जियम, दूसरे नंबर पर फ्रांस और तीसरे नंबर पर ब्राजील है। इस रैंकिंग में भारत को 101 वां स्थान प्राप्त हुआ। भारत को एशिया में 18 वां स्थान प्राप्त हुआ। एशियाई रैंकिंग में ईरान सबसे ऊपर है, वहीं यह विश्व रैंकिंग में 21 वें स्थान पर है। भारत की अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग सन् 1996 में थी जब भारत 94वें स्थान पर था।

शाहरुख़ खान को लंदन युनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि –

आज शाहरूख खान ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की। लंदन विश्वविद्यालय ने उन्हें यह उपाधि फिलांथ्रोफी विषय में दी है।

द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयोग किये गए अमेरिका के विमान का मलबा भारत में मिला –

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले से इस मलबे को प्राप्त किया। यह विमान अमेरिकी वायुसेना का है। सेना के 12 सदस्यीय गश्ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर इस मलबे को खोजा। यह मलबा बर्फ के नाचे दबा मिला, उस इलाके में किसी की आवाजाही नहीं है। भारतीय सेना ने आज Twitter के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

डेविड मालपास बने विश्व बैंक के नए अध्यक्ष –

ट्रम्प सरकार ने आज विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। डेविड मालपास world bank के नए अध्यक्ष होंगे। इनका कार्यकाल 9 अप्रैल से प्रारंभ होगा और अध्यक्ष के तौर पर इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। 63 वर्षीय डेविड विश्व बैंक के 13 वें अध्यक्ष होंगे।ध्यातव्य है कि आज तक विश्व बैंक के सभी अध्यक्ष अमेरिकी ही हुए हैं।

एक महीने बाद आज पकिस्तान ने खोला अपना हवाई मार्ग –

बालाकोट हमले के बाद से ही पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर अपने हवाई मार्ग के प्रयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। इसके चलते भारतीय विमानों को अमेरिका और यूरोपीय देशों तक बहुत घूमकर जाना पड़ता था।

5 अप्रैल 2019 दैनिक समसामायिकी के लिए यहाँ पर click करें

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?