5 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

5 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 5 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अंबाला में बनाया जा रहा है माता-पिता को समर्पित मंदिर –

यह अपने तरीके का विश्व का पहला मंदिर होगा। आज “माता-पिता गौधाम” नाम के इस मंदिर की आधारशिला रखी गयी। लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने इसे मान्यता दी है। इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं होगी।

लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन का इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार –

भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने ये निर्णय इंदौर सीट पर असमंजस के चलते लिया है। सुमित्रा महाजन इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं।

मारुती सुजुकी ने OMNI का प्रोडक्शन किया बंद –

भारत में मारुती सुजुकी के मॉडल OMNI को 1984 में लांच किया गया था।

भारत-ब्राजील के बीच सजा प्राप्त कैदियों को स्वदेश भेजने हेतु सहमति –

आज भारत और ब्राजील के बीच एक समझौता संपन्न हुआ। इसके तहत एक दूसरे की जेलों के सजा काट रहे कैदियों को भेजने का प्रावधान किया गया है। इसके बाद वे कैदी अपनी बची हुयी सजा अपने देख में काटेंगे।

आज पाकिस्तान के एक प्रवक्ता ने भारत के 360 कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया –

इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए आज ये ऐलान किया कि पकिस्तान भारत के 360 कैदियों को चार बार में रिहा करेगा।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस का हुआ तलाक –

आज विश्व के सबसे अमीर आदमी व अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस का उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद उनकी संपत्तियों का बंटवारा होने के बाद मैकेंजी बेजोस विश्व की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गयी हैं। फ़ोर्ब्स के अनुसार वे विश्व की 23वीं सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गयी हैं। तलाक से पहले बेजोस दंपत्ति के पास अमेजन के कुल 16 % शेयर थे। तलाक के बाद 4 % शेयर मेकेंजी बेजोस के पास पहुंच गए। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पत्नी को शेयर देने के बाद भी जेफ़ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित –

संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। सभी उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है। इस परीक्षा में कुल 759 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमे सामान्य वर्ग के 361, OBC के 209, SC के 128 और ST के 61 उम्मीदवार सम्मिलित हैं।

उत्तराखंड Lower PCS का फाइनल परिणाम आज घोषित –

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ परीक्षा 2016 का फाइनल परिणाम आज घोषित कर दिया है। आयोग की तरफ से मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2018 को कराया गया था। इस परीक्षा में 150 विभिन्न पदों के लिए चयन होना था।

मेक्सिको से आने वाले घुसपैठियों को ट्रम्प ने दी चेतावनी –

2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। हमारे देश में ही नहीं दुनिया के लगभग सभी देशों में आज कल राष्ट्रवाद चुनाव के समय ही जाग जाता है। यह भी उसी का एक हिस्सा है। आज ट्रम्प मेक्सिको सीमा पर स्थित केलिफोर्निया के कैलिक्सो शहर गए थे। वहीं पर उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम फुल है  हम अब तुम्हे नहीं ले सकते, मुड़ जाओ।

6 अप्रैल 2019 दैनिक समसामायिकी के लिए यहाँ click करें 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?