4 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

नागरिकता ( संशोधन ) विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी –

इस विधेयक के पारित होने के बाद देश में नागरिकता संबंधी प्रावधानों में परिवर्तन होगा। इसके तहत भारत में नागरिकता कानून – 1955 में संशोधन किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत में पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों के लिए कानूनों को सरल बनाना है।

स्वीडन के शासक भारत के 5 दिवसीय दौरे पर –

स्वीडन के 16 वें राजा कार्ल गुस्ताफ औऱ रानी सिल्विया भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनो देशों के प्रमुखों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन समझौते हुए। चीन व जापान के बाद भारत ही स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार देश है। वर्तमान में भारत में स्वीडन की 200 से अधिक कंपनियां काम कर रही हैं।

‘दादरा औऱ नागर हवेली’ एवं ‘दमन दीव’ के विलय संबंधी विधेयक संसद से पास –

दोनो केंद्र शासित प्रदेशों को एक करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूती आएगी और प्रशासनिक खर्च मे भी कमी आएगी। इस विधेयक को लोकसभा से 27 नवंबर औऱ राज्यसभा से 03 दिसंबर 2019 को मंजूरी मिल गई थी। गठन के बाद ये दोनों न्यायिक क्षेत्र के रुप में बांबे हाई कोर्ट के अंतर्गत आएंगे। दोनों केंद्र शासित प्रदेश एक दूसरे से मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर हैं, परंतु दोनों का सचिवालय अलग अलग है। जिलों के मामले में भी ये बहुत छोटे हैं। दादरा औऱ नगर हवेली में मात्र एक जिला औऱ दमन व दीव में मात्र दो जिले हैं। ये दोनों ही क्षेत्र पहले पुर्तगालियों के उपनिवेश थे। इन दोनों को दिसंबर 1961 में पुर्तगालियों से आजादी मिली। इसके बाद भी दमन दीव साल 1987 तक गोवा के हिस्से के रुप में रहा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?