4 सितंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 सितंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 04 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

कांगो फीवर –

कांगो बुखार का कारण सीसीएचएफ (क्रीमियन हेमोरेजिक फीवर) वायरस है। इसके अधिकांश लक्षण डेंगू बुखार जैसे होने के कारण असली बीमारी को पहचान कर पाना अत्यधिक मुश्किल होता है। भारत में इसका पहला मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है, इसके बाद वहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके नमूने हैदराबाद स्थित एक लैब में भेजे गए हैं। कांगो फीवर का संक्रमण अफ्रीका, यूरोप और एशिया के कई देशों में पाया जाता है।

कतर ने जारी किया फीफा विश्वकप-2022 का लोगो –

फीफा विश्वकप-2022 का आयोजन कतर में होगा। हाल ही में कतर ने इस आयोजन का आधिकारिक लोगो जारी किया है। कतर समेत विश्व के अन्य देशों में भी इसका अनावरण किया गया, इनमें भारत का मुंबई भी शामिल है। ध्यातव्य है कि कतर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों की रैंकिंग में वैष्णो देवी पहले स्थान पर –

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल औऱ स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों की रैंकिंग जारी की है। इसमें जम्मू-कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल घोषित किया गया है।

सितंबर 2019 को पोषण माह मनाये जाने की घोषणा  –

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल पोषण अभियान की शुरुवात की थी औऱ सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया था।

विश्व निर्वाचन निकायों के संघ के अध्यक्ष बनें सुनील अरोड़ा –

भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने हाल ही में विश्व निर्वाचन निकायों के संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। वे साल 2021 तक इसके अध्यक्ष रहेंगे।

साउथ एशियन स्पीकर्स समिट – 2019

हाल ही में मालदीव की राजधानी माले में चौथी दक्षिण एशियाई अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह आयोजन वहां की संसद मजलिस में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना था।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा मोदी को सम्मानित करने की घोषणा –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान स्वच्छ भारत अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता औऱ नेतृत्व क्षमता को देखते हुए देने की घोषणा की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?