दैनिक समसामयिकी 4 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 4 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 4 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट – 2020

विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन रिपोर्ट में भारत को 48वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस इंडैक्स में स्विजरलैंड शीर्ष स्थान पर है।

असम विधानसभा ने राज्य के धरोहर स्थलों की सुरक्षा के लिए पारित किया विधेयक –

असम विधानसभा द्वारा पारित इस विधेयक का मसौदा राज्य सांस्कृतिक मामलों (पुरातत्व) के मंत्री केशव महंत के मार्गदर्शन में पुरातत्व निदेशालय ने तैयार किया है।

भारत व रूस के बीच सम्पन्न हुई AK-203 राइफल की डील –

भारत ने रूस के साथ इस अत्याधुनिक राइफल के लिए सौदा किया है। यह AK-47 राइफल का अत्याधुनिक संस्करण है। यह भारतीय सेना में अब इंडियन स्माल आर्म्स सिस्टम असॉल्ट राइफल्स की जगह लेंगी। इस सौदे पर सहमतिय शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट के दौरान बनी थी। इस राइफल की मारक क्षमता 400 मीटर है और लोड होने पर भार करीब 4 किलो है। इसका उत्पादन अब भारत (कोरबा आयुध फैक्ट्री, उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।

हाल ही में भारत के किस राज्य की सरकार ने मुफ्त कृषि बिजली आपूर्ति के लिए संशोधित नीति को मंजूरी प्रदान की – आंध्र प्रदेश 

भारतीय रेलवे बोर्ड का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है – विनोद कुमार यादव

हाल ही में किसके द्वारा उच्च संवेदनशील क्षेत्रों में स्मार्टफोन पर रोक लगा दी गई है – केंद्रीय रिजर्ब पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)

भारत किस देश के साथ युद्धाभ्यास इंद्र का आय़ोजन कर रहा है – रूस

किस देश की सरकार ने हाल ही में डायरी, कलैंडर, व त्योहार ग्रीटिंग कार्ड की छपाई पर प्रतिबंध लगा दिया है – भारत

हाल ही में किसे ट्यूनीशिया का अगला प्रधानमंत्री चुना गया है – हिमचे मेचिची

भारत के किस राज्य ने चीनी कंपनी को प्रदेश में सीधे टेंडर डालने पर प्रतिबंध लगा दिया है – उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?