दैनिक समसामयिकी 5 मार्च 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 5 मार्च 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 5 मार्च 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस – 04 मार्च

दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ टांस्क फोर्स गठित –

हाल ही में दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कोविड -9 से लड़ने के लिए एक टांस्क फोर्स का गठन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में टांस्क फोर्स की बैठक की।

इसरो ने टाली जीसैट – 1 की लांचिंग –

इसरो ने 2275 किलोग्राम के जियो इमेजिंग सैटेलाइट (जीसैट) की 5 मार्च को होने वाली लांचिंग को अंतिम समय पर टाल दिया है। इसे आंध्रप्रदेश में अवस्थित श्रीहरिकोटा द्वीप के दूसरे लांच पैड से लांच किया जाना था।

सुनील जोशी –

बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने हाल ही में सुनील जोशी को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है।

किरोन पोलार्ड –

हाल ही में किरोन पोलार्ड 500 टी-20 खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने हैं।

लक्समबर्ग –

निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की शुरुवात करने वाला लक्समबर्ग विश्व का पहला देश बन गया है।

संजय कुमार पांडा –

हाल ही में संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?