दैनिक समसामयिकी 6 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 6 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 6 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

प्रदीप सिंह बने सिविल सेवा परीक्षा – 2019 के टॉपर

4 अगस्त 2020 को संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा – 2019 के परिणाम जारी किए। इसमें प्रदीप सिंह ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान पर रहे। इसके बाद क्रमशः जतिन किशोर व प्रतिभा वर्मा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा –

पाकिस्तान ने हाल ही में अपने देश के नए नक्शे को जारी किया है। इसमें भारत के क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख, व लिंपियाधुरा को पाकिस्तान के हिस्से में दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त कश्मीर, लद्दाख व जूनागढ़ को भी पाकिस्तान के नक्शे में अपना हिस्सा दर्शाया गया है।

नेपाल भी जारी कर चुका है अपना नक्शा –

पाकिस्तान से पहले नेपाल भी अपना नक्शा जारी कर चुका है। नेपाल ने भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख, व लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में दर्शाया है।

नेशलन स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहीम अलकाजी का निधन –

4 अगस्त 2020 को इनका निधन 94 वर्ष की अवस्था में हो गया। इन्होंने साल 1962 ई. में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1966 में पद्मश्री, 1967 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप, 1991 में पद्म भूषण, व 2010 में पद्म विभूषण प्राप्त किया।

हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है – मनोज सिन्हा

बिहार की किस योजना को जी-20 सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा – जल निश्चय योजना

हाल ही में किस राज्य में भारतीय प्रबंधन संस्थान, सिरमौर की आधारशिला रखी गई – हिमाचल प्रदेश

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?