दैनिक समसामयिकी 7 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 7 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 7 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

लेबनान में लगा आपातकाल –

लेबनान सरकार ने देश में दो सप्ताह के लिए आपातकाल लगाने की घोषणा की है। राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत और करीब 4000 लोग घायह हुए हैं। इस विस्फोट के कारण राजधानी में मीलों तक इमारतों को नुकसान हुआ है।

गाँधीवादी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार 2020 –

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं को गाँधीवादी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान बने इयोन मोर्गन –

इंग्लैंड के क्रिकेटर लियोन मोर्गन ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का 211 छक्कों का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब ये इंटरनेशनल क्रिकेट में विश्व के सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।

फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स – 2020

रिलायंस इंडस्ट्री विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गई है। इस इंडेक्स के अनुसार अमेरिका की एप्पल विश्व में शीर्ष पर है।

मार्क एंथनी फिलिप्स बने गुयाना के नए प्रधानमंत्री –

गुयाना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश है। इसकी राजधानी जॉर्ज टाउन है।

राजेश कुमार बने मणिपुर के नए सुख्य सचिव –

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी इम्फाल है।

व्यापार माला एक्सप्रेस –

भारतीय रेलवे के उत्तर रेलवे ने हाल ही में व्यापार माला एक्सप्रेस के संचालन की शुरुवात की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?