दैनिक समसामयिकी 8 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 8 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 8 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

प्रदीप कुमार जोशी बने संघ लोकसेवा आयोग के नए अध्यक्ष –

प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को केंद्र ने हाल ही में यूपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गिरीश चन्द्र मुर्मू बने देश के नए सीएजी –

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का अगला नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है। इस पद पर ये राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद मजोन सिन्हा को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

सादिया देहलवी का निधन –

दिल्ली की लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। साल 2009 में इनकी पुस्तक ‘सूफीज्म – द् हार्ट ऑफ इस्लाम’ प्रकाशित हुई थी।

देश की पहली किसान रेल को हरी झंडी –

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अगस्त 2020 को भारत की पहली किसान रेल को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखा दी है। यह रेल महाराष्ट्र के देवलाली (नासिक) से रवाना होकर बिहार के दानापुर पहुंची। इसके माध्यम से किसान के सीघ्र खराब होने वाले माल को देश के कोने कोने में पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?